
जशपुरनगर 17 अक्टूबर 2026 / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाले धुएं से राहत मिल रही है।
साथ ही खाना बनाने में लगने वाला समय भी कम हो रहा है, जिससे वे परिवार और बच्चों की बेहतर देखभाल कर पा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जिले के पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड की ग्राम पंचायत देवीडड़ गांव निवासी श्रीमती अंजू निराली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हुई हैं। गैस कनेक्शन मिलने से उनकी रसोई में बड़ा बदलाव आया है और अब वे बच्चों के लिए समय पर भोजन तैयार कर पा रही हैं।
लकड़ी के चूल्हे के धुएं से मिली राहत
हितग्राही अंजू निराली तिर्की ने बताया कि पहले उन्हें लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण आंखों में जलन होती थी और सांस लेने में भी परेशानी होती थी। खाना बनाने में अधिक समय लगता था, जिसके कारण बच्चों के लिए समय पर भोजन तैयार करना भी मुश्किल हो जाता था।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला है। गैस मिलने से अब चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिल गई है।
मैं बच्चों के लिए समय पर खाना बनाकर उन्हें स्कूल भेज पाती हूं। मेरी रसोई भी अब साफ-सुथरी रहती है।
समय की बचत के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार
गैस चूल्हे पर खाना बनाने से समय की बचत होती है। रसोई में धुआं कम होने से वातावरण स्वच्छ रहता है और चूल्हे के धुएं से होने वाली परेशानियों से भी राहत मिली है। अब वे घरेलू कामकाज को पहले की तुलना में आसानी से पूरा कर पा रही हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केवल गैस कनेक्शन मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने रसोई में सुविधा बढ़ाने, समय बचाने और परिवार की देखभाल के लिए अधिक समय उपलब्ध कराने में मदद की है।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।
योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाले धुएं के कारण होने वाली परेशानियों को कम करना है।
योजना से लाभान्वित अंजू निराला ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।









