Ro no D15139/23

विष्णु भैया का नया सुशासन मॉडल ‘ऑटो डायवर्सन’ से डिजिटल हुआ राजस्व विभाग, नागरिकों को मिल रही समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं

रायपुर,17 अक्टूबर 2026/

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं देने के लिए निरंतर नए आयाम गढ़ रही है। सुशासन के इस दौर में सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे आम जनता को योजनाओं और सेवाओं का सीधा और आसान लाभ मिल सके। इसी कड़ी में राजस्व विभाग द्वारा लागू की गई ‘ऑटो डायवर्सन’व्यवस्था ने जांजगीर – चांपा जिले में एक क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत की है। यह तकनीक आधारित स्वचालित प्रणाली भूमि व्यपवर्तन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और नागरिक-अनुकूल बना रही है।

 

*अब कार्यालयों के चक्कर काटने से मिली मुक्ति*

 

पूर्व की बात करें तो भूमि के व्यपवर्तन के लिए आवेदकों को आवेदन जमा करने से लेकर दस्तावेजों की औपचारिकता और कार्यालयीन प्रक्रियाओं तक बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता था। लेकिन अब विष्णु भैय्या की सरकार की इस अत्याधुनिक ऑनलाइन व्यवस्था से स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आवेदक अब घर बैठे ही अपनी सुविधा अनुसार आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे कार्यालयों में बेवजह की भागदौड़ खत्म हुई है और नियमों के तहत आवश्यक जांच व कार्रवाई को पूरी तरह डिजिटल तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

जांजगीर – चांपा की इस बड़ी सफलता और जनहितैषी पहल पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप राज्य सरकार ‘कम समय में सरल सेवा और अधिक पारदर्शिता’ के मूल उद्देश्य पर पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। ऑटो डायवर्सन व्यवस्था राजस्व प्रशासन को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई है, जिससे आम नागरिकों को सीधी राहत मिल रही है।

इस नई प्रणाली के क्रियान्वयन के सकारात्मक परिणाम भी तेजी से सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक ऑटो डायवर्सन के तहत कुल 677 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 477 आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया में आवेदन, भूमि संबंधी विवरण और व्यपवर्तन की प्रकृति जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का सुव्यवस्थित संधारण किया जा रहा है।

 

*नागरिकों को मिल रहे हैं बहुआयामी लाभ*

 

इस व्यवस्था से नागरिकों के समय की भारी बचत हो रही है, आवेदन की स्थिति को आसानी से ट्रैक किया जा रहा है और कार्यालयीन कार्यभार भी कम हुआ है। तकनीक के प्रभावी उपयोग से छत्तीसगढ़ में सुशासन का यह नया ढांचा नागरिकों के जीवन को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बना रहा है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम