Ro no D15139/23

बिहान’ की छांव और पक्के इरादों ने बदली तस्वीर मछली पालन से हर महीने 10 हज़ार रुपये की कमाई कर ‘लखपति दीदी’ बनीं सारंगढ़ की भुनेश्वरी

*​

​रायपुर,18 अक्टूबर 2026/
सीमित आर्थिक संसाधन और तंगहाली के बीच परिवार चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन जब बुलंद हौसलों को शासन की योजनाओं का संबल मिल जाए, तो जिंदगी की दिशा और दशा दोनों बदल जाती हैं। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के ग्राम धनगांव की रहने वाली भुनेश्वरी ने अपनी मेहनत और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से यह साबित कर दिखाया है। आज वे मछली पालन के जरिए प्रतिमाह 10 हजार रुपए की आमदनी अर्जित कर रही हैं और क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं।

*​स्वयं सहायता समूह से जुड़ी उम्मीद की किरण*

​भुनेश्वरी वंदना स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही ‘बिहान’ योजना ने उनके जीवन में नया सवेरा ला दिया। योजना के तहत उन्हें समूह के माध्यम से 60 हजार रुपए की सामुदायिक सहायता और 15 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ।

*​स्वरोजगार की ओर पहला कदम*

​इस आर्थिक सहयोग से भुनेश्वरी ने अपने सपनों को साकार करते हुए मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने न केवल इस व्यवसाय को अपनाया, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत, लगन और बेहतर प्रबंधन से इसे मुनाफे का सौदा बना दिया। आज इस स्वरोजगार के बल पर वे हर महीने लगभग 10 हजार रुपए कमा रही हैं।

*​महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की बानगी*

​जिला प्रशासन के सतत् प्रयासों और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की पहलों का परिणाम है कि भुनेश्वरी जैसी महिलाएं आज खुद के पैरों पर खड़ी हो पा रही हैं। ‘लखपति दीदी’ के रूप में उनकी यह सफलता यह संदेश देती है कि सरकारी योजनाओं का सही मार्गदर्शन और महिला की खुद की जिद, ग्रामीण आंचल की तस्वीर बदलने के लिए पर्याप्त है।

  • Related Posts

    धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

      *कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल* रायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम परसा…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

      *कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर* *मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ का किया भूमिपूजन*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम