Ro no D15139/23

महिला किसान दिवस पर ग्राम मुड़पार में किसान गोष्ठी आयोजित

“सशक्त महिला, समृद्ध कृषि, विकसित भारत” की थीम पर महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं आजीविका संवर्धन की दी गई जानकारी

 

धमतरी, 18अक्टूबर 2026। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने तथा आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कृषि सुधार विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिवस ग्राम मुड़पार, विकासखंड धमतरी में महिला किसान दिवस 2026 के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विभाग, जिला धमतरी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम “सशक्त महिला, समृद्ध कृषि, विकसित भारत” रही।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मुड़पार की सरपंच श्रीमती दशोदा यादव ने की तथा विशेष अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रीति दुर्गम शामिल हुईं।

 

मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका देवांगन ने महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कीट एवं रोगों के प्रभावी नियंत्रण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने शासन की कृषि हितैषी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि कार्यों को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

विशेष अतिथि श्रीमती प्रीति दुर्गम ने पशुपालन, मुर्गीपालन एवं उद्यानिकी जैसी गतिविधियों को महिलाओं की आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने महिलाओं को कृषि के साथ सहायक आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

उप परियोजना संचालक आत्मा श्री फत्ते लाल पटेल ने औषधीय एवं सुगंधित पौधों की गुणवत्तायुक्त खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा बाजार में विपणन की संभावनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में दलहन एवं तिलहन फसलों के विस्तार, फसल विविधीकरण तथा कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से आय बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्रीमती मुक्ता जोशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती उमा श्रीमाली, कृषि विकास अधिकारी श्री प्रहलाद नागवंशी एवं श्रीमती बसंती मंडावी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती गुणिका साहू, श्रीमती जया साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी नेताम, बीटीएम श्री खिलेश साहू, एटीएम श्री छगन साहू, पादप बोर्ड से श्रीमती मोनिका साहू, पशुसखी, कृषिमित्र, किसान संगवारी मेला राम निषाद सहित महिला किसान उपस्थित रहीं।

 

महामाया कृषि महाविद्यालय, सियादेही के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री भीरेन्द्र साहू ने किया।

 

गोष्ठी के माध्यम से महिला किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं शासकीय योजनाओं से जोड़कर कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और रोजगारपरक बनाने के साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

  • Related Posts

    अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला

    *नगरीय प्रशासन विभाग और हुडको द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में जुटेंगे नीति-निर्माता और विशेषज्ञ, शहरों के विकास पर होगा विमर्श*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ*…

    Read more

    भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक

    *अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील* रायुपर, 18 अक्टूबर 2026/भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम