Ro no D15139/23

नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर

मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026/ जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। जिले के युवाओं को विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए सत्र के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, छत्तीसगढ़ व्यापम, एसएसबी से संबंधित पटवारी, अमीन एवं छात्रावास अधीक्षक जैसी भर्ती परीक्षाओं तथा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जीडी परीक्षा की तैयारी के लिए बैच संचालित किए जाएंगे। इसके माध्यम से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

चार केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा

नए बैच में प्रवेश के लिए परीक्षा एक नवंबर को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले के चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव और बगीचा शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 5 नवंबर को घोषित किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12, 13, 14 एवं 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 नवंबर 2026 से नए बैच की कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा

संस्थान में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर कुल 50 विद्यार्थियों को निःशुल्क हॉस्टल सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें छात्र एवं छात्राएं दोनों शामिल होंगे। इससे चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आवास की सुविधा मिल सकेगी।

गूगल फॉर्म से करना होगा आवेदन

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म का लिंक प्राप्त करने और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के आधिकारिक व्हाट्सऐप एवं टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन जशपुर एवं नवसंकल्प शिक्षण संस्थान द्वारा जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अजीत एक्का को मिली राहत

    अब खेती के लिए साहूकारों पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती-किसानी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम