Ro no D15139/23

विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

 

रायपुर से कुरूद का सफर महज 20 रुपये में, सिर्री और चटोद सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ; आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी विस्तार की उम्मीद

ताड़ोकी–रावघाट और अभनपुर–कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन, रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस सुविधा का शिलान्यास भी

धमतरी 19अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में कल अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश को रेल सुविधाओं के विस्तार की सौगात मिलेगी। ताड़ोकी–रावघाट रेल लाइन एवं अभनपुर–कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही रायपुर से कुरूद और रायपुर से रावघाट के लिए यात्री ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ होगा। रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला भी रखी जाएगी।
इस पहल से वर्षों से बेहतर रेल परिवहन की प्रतीक्षा कर रहे कुरूद क्षेत्र के लोगों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। खास बात यह है कि रायपुर से कुरूद तक ट्रेन से यात्रा का प्रस्तावित किराया मात्र 20 रुपये बताया गया है। इससे सड़क परिवहन की तुलना में यात्रियों को कम खर्च में सफर करने की सुविधा मिल सकेगी। बसों पर निर्भर यात्रियों, दैनिक आवागमन करने वालों, विद्यार्थियों और छोटे कारोबारियों के लिए रेल सेवा सुविधाजनक एवं किफायती विकल्प साबित हो सकती है।
केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर नई यात्री ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। मिली जानकारी अनुसार क्षेत्रीय विधायक श्री अजय चंद्राकर कुरूद में ट्रेन और यात्रियों के स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।
नई रेल सेवाओं के शुभारंभ से छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार, किफायती यात्री परिवहन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। विजयादशमी पर मिलने वाली यह रेल सौगात विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां बेहतर रेल संपर्क लंबे समय से जन अपेक्षा का विषय रहा है।

वर्षों का इंतजार खत्म, धमतरी अंचल के विकास को मिलेगी गति

अभनपुर–कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन पर यात्री सेवा की शुरुआत क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखती है। लंबे समय से रेल सुविधा की अपेक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों को इससे रायपुर तक आने-जाने में एक नया विकल्प मिलेगा। कुरूद के साथ सिर्री, चटोद और आसपास के गांवों के लोगों को भी इस रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा ।

रेल सुविधा का विस्तार केवल आवागमन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे स्थानीय बाजारों, व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्रीय पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिल सकता है। सस्ती और सुविधाजनक यात्रा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जिला मुख्यालय एवं राजधानी तक पहुंच आसान होगी। धमतरी अंचल के लिए यह पहल भविष्य में व्यापक रेल संपर्क विकसित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की उम्मीद से क्षेत्रवासियों की आकांक्षाएं और मजबूत हुई हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

      रायपुर,19 अक्टूबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते…

    Read more

    भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

      उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण गांवों के विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?