Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित

 
 
कोरबा, 19 अक्टूबर 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में नवीन सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई थी। राज्य शासन ने घोषणा के अनुरूप भवन निर्माण के लिए 311.29 लाख रुपये (3 करोड़ 11 लाख 29 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। नवीन सर्किट हाउस के निर्माण के लिए रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिह्नित कर आरक्षित किया गया है। लोकनिर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के प्रयास से राशि स्वीकृति हुई।
कार्यपालन अभियंता श्री जी आर जांगड़े ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस स्थल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। भवन में वीआईपी सूट के साथ अतिथियों के लिए अलग-अलग कक्षों की व्यवस्था रहेगी। भवन की रूपरेखा में भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है।
प्रस्तावित भवन में ड्राइंग रूम, प्रतीक्षालय, रसोईघर, भोजन कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परिसर में वीआईपी और सामान्य वाहनों के लिए पृथक पार्किंग, उद्यान एवं हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। वाहनों के सुगम आवागमन के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार भी प्रस्तावित हैं।
नवीन सर्किट हाउस के निर्माण से जिला मुख्यालय में शासकीय अतिथि गृह की सुविधाओं का विस्तार होगा। जिले के प्रवास पर आने वाले जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को ठहरने के लिए बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
प्रशासकीय स्वीकृति और स्थल चिह्नांकन के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विभागीय प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य की आगामी कार्रवाई की जाएगी।
  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?