Ro no D15139/23

पीएचसी रेवतपुर की स्टाफ नर्स निलंबित, कलेक्टर ने अस्पतालों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बलरामपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने विकासखंड राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतपुर की स्टाफ नर्स श्रीमती अपूर्वा सिंह भदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

20 अक्टूबर को एक प्रसूता प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन उस समय वहां स्टाफ उपस्थित नहीं था। मामला संज्ञान में आते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 21 अक्टूबर को खंड चिकित्सा अधिकारी, राजपुर से जांच प्रतिवेदन मांगा। उसी दिन हुए निरीक्षण में पाया गया कि मॉर्निंग ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स समय पर उपस्थित नहीं थीं।

 

प्रभारी के फोन करने पर वे अस्पताल पहुंचीं और प्रसूता को भर्ती कर सुरक्षित प्रसव कराया। खंड चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम कुंदीकला की प्रसूता श्रीमती अनिता सिंह से स्वयं संपर्क किया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जांच में संबंधित कर्मचारी प्रथम दृष्टया कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता की दोषी पाई गईं। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए उन्हें निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर रहेगा।

 

विभागीय जांच के लिए 10 दिनों के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने दो टूक कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। यह निगरानी सीएमएचओ और बीएमओ के साथ एसडीएम तथा राजस्व अमला भी करेगा। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे और आपातकालीन व मातृ-शिशु सेवाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    सचिव लोक निर्माण विभाग ने डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह का किया निरीक्षण

    *- पुराने विश्राम गृह भवन का कार्यालय के रूप में उपयोग करने के दिए निर्देश*   *- परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य 15 से 20 दिनों में पूर्ण…

    Read more

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का किया निरीक्षण

    – कॉलेज की भूमि का सीमांकन कर सीमा-चिन्ह स्थापित करने के दिए निर्देश*   *- गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने कहा*   राजनांदगांव 22 अक्टूबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?