Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 2 अरब 68 करोड़ 30 लाख रूपये से अधिक के 78 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने किया 2 अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये की लागत के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण

धमतरी । सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य जिलेवासियों को कुल दो अरब 68 करोड 30 लाख 99 हजार रूपये के 78 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने दो अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दो अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रूपये के 63 कार्यों का शिलान्यास किया किया गया। इनमें लोक निर्माण विभाग के एक अरब 74 करोड़ 43 लाख 4 हजार रूपये के 11 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग धमतरी के 46 करोड़ 97 लाख 67 हजार रूपये के एक कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 13 करोड़ 18 लाख 50 हजार रूपये के 11 कार्य, जल संसाधन विभाग म.ज.प. बांध संभाग क्रमांक-02 के 8 करोड़ 35 लाख 70 हजार रूपये के दो कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के एक करोड़ 97 लाख 10 हजार रूपये के 12 कार्य, नगर पंचायत आमदी के एक करोड़ 39 लाख 79 हजार रूपये के 4 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा) के एक करोड़ 33 लाख 50 हजार रूपये के 6 कार्य, नगर पंचायत कुरूद के एक करोड़ 10 लाख 80 हजार रूपये के 7 कार्य, कृषि उपज मंडी नगरी के 68 लाख 4 हजार रूपये के 3 कार्य और वन विभाग के 18 लाख 19 हजार रूपये के 6 कार्य शामिल हैं।

इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय ने 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रूपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें लोक निर्माण विभाग के 16 करोड़ 8 लाख 70 हजार रूपये के 4 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के 65 लाख 66 हजार रूपये के एक कार्य, कृषि उपज मंडी समिति नगरी के 64 लाख 65 हजार रूपये के 5 कार्य, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड संभाग रायपुर के 46 लाख 77 हजार रूपये के एक कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा) के 40 लाख 30 हजार रूपये के एक कार्य, नगर पंचायत आमदी के 24 लाख 11 हजार रूपये के दो कार्य और कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के 18 लाख 47 हजार रूपये के एक कार्य शामिल हैं।

  • Related Posts

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    वीरांगना‘ रानी अवंतीबाई लोधी, ’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’ एवं  ‘माता बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार हेतु 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

     अम्बिकापुर 31 अगस्त 2026/  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात