

रायपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुंवर बासित अली ने आज शहीद स्मारक भवन, रायपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सुना।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात देश के हर वर्ग, हर समाज और हर क्षेत्र के लोगों को जोड़ने वाला कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री जी देश की मिट्टी से जुड़ी कहानियों, आम नागरिकों के प्रयासों और समाज के लिए काम कर रहे लोगों के अनुभवों को देश के सामने रखते हैं, जिससे पूरे देश को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने समाज की एकता, देश की विरासत, युवाओं की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक के योगदान का जो संदेश दिया, वह अल्पसंख्यक समाज सहित पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री जी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
श्री बासित अली ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रधानमंत्री जी के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
.……………………….
*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह में शामिल हुए*
सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुँच रही हैं – कुंवर बासित अली
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली आज शहीद स्मारक भवन, रायपुर में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जन, शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, साहित्यकार, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले अनुभवी लोग समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और विचारों से ही समाज आगे बढ़ता है और राष्ट्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुँच रही हैं। इसमें प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज में जागरूकता फैलाते हैं और सही जानकारी को लोगों तक पहुँचाते हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने में प्रबुद्ध जनों का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जन समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज में जागरूकता आती है और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया मजबूत होती है। अल्पसंख्यक समाज सहित सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही भाजपा का संकल्प है।
कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज यात्रा मंत्री (उत्तरप्रदेश) दानिश आजाद अंसारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉ. नवीन मारकंडे, अध्यक्ष वफ्फ बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन डॉ. सलीम राज, दिव्यांग बोर्ड अध्यक्ष लोकेश कवड़िया, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग अमरजीत सिंह, अध्यक्ष श्रम कल्याण मण्डल किशोर महानंद, अध्यक्ष हज कमेटी आयोग एजाज मिर्जा, अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी मो सद्दाम, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी मनोज, एम. एजाज, कमरुद्दीन जुगनू, नजमा अजीम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आरिफ खान, शकील खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान, मोर्चा प्रदेश महामंत्री साजेन जोसेफ, जावेद रब्बानी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन मसीह, सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








