धमतरी । एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बेलरगांव चालीपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच्छुक आवेदिकाओं से आगामी 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक आयु की, उसी ग्राम अथवा वार्ड की निवासी और शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं उत्तीर्ण आवेदिका आवेदन कर सकतीं हैं। आवेदन पत्र सीधे अथवा पंजीकृत डाक से जमा किया जा सकता है। आयु के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र एवं मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड की अंकसूची ही मान्य की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क कर नियुक्ति नियमावली का अवलोकन किया जा सकता है।
कमार जनजाति के लिए आजीविका और रोजगार के नए अवसर विकसित करेगा डुगली का व्यावसायिक परिसर ,कलेक्टर मिश्रा ने किया निरीक्षण
विशेष पिछड़ी जनजाति के समग्र विकास पर जोर, धमतरी, 22 अक्टूबर 2026। विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी आजीविका के साधनों को मजबूत करने और…
Read more








