धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के सात मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। नगरी तहसील के ग्राम फरसियां की कुमारी संगीता प्रजापति की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री चिन्ताराम प्रजापति को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम परसट्ठी की श्रीमती पुष्पा साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पोते श्री इवेन्द्र साहू को, नगरी तहसील के ग्राम खम्हरिया निवासी श्रीमती बहुरा बाई नवरंग की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पुत्रवधु श्रीमती रेखा बाई नवरंग को, ग्राम भोथली के श्री गोपाल ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती बिसोबाई को, बेलगांव तहसील के ग्राम गोविन्दपुर के श्री तुलसीराम नेताम की जलने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती फुलेश्वरी बाई नेताम को, ग्राम तालपारा(गट्टासिल्ली) के श्री मनीष कुमार मरकाम की आकाशीय बिजली (गाज) से मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती सहबती को और भखारा तहसील के ग्राम भठेली निवासी श्री संजू राम यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता यादव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन* *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…
Read more








