Ro no D15139/23

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला पंचायत में शपथ ग्रहण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन

राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ ली कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और सोच-समझकर मतदान करेंगे और लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने लोकतंत्र और मतदान के महत्व पर जोर देते हुए इसे देश के निर्माण और सशक्तिकरण की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, जो देश के लोकतंत्र को सशक्त स्तंभ यानी मतदाता को सम्मानित करने का दिन है। यह अवसर हमें हमारे अधिकार और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है, जिससे हम अपने देश के भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने मतदान के अधिकार को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि हर नागरिक का वोट अनमोल है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल समारोह तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमें यह सोचने का अवसर देता है कि हम कैसे अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक प्रक्रिया नहीं है यह हमारे विचारों, आशाओं और सपनों की अभिव्यक्ति है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर योग्य नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत हो और अपने मतदान का प्रयोग करें।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि केवल शपथ ग्रहण करना पर्याप्त नहीं है, हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हर नागरिक मतदान के महत्व को समझे। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का योगदान लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम है, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी नागरिक मतदान प्रक्रिया से वंचित न रहे। कार्यक्रम के अंत में सीईओ ने सभी उपस्थित लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाएं रखने और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प एवं शपथ लिया।

  • Related Posts

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    उत्कृष्ट स्वच्छता और अनुशासन का संदेश देने वाले टॉप 3 स्वच्छ पंडालों को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा पुरस्कृत

    – गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने समिति पदाधिकारियों से सहयोग की अपील*   – *गणेश विसर्जन झांकी के संबंध में गणेशोत्सव समिति के सदस्यों की बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत