Ro no D15139/23

‘रूप नहीं गुण को देखो‘ अभियान का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ द्वारा बच्चों के लिए 200 ग्रामों में अभियान का किया जाएगा संचालन
‘पढ़ाई का कोना‘ एवं ‘आज क्या सीखा‘ कार्यक्रम की भी हुई शुरूआत

  जशपुरनगर 31 जनवरी 2025/ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास, छत्तीसगढ़ यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह के द्वारा जिले में जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा, यूनिसेफ एवं अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के द्वारा संचालित  ‘रूप नहीं गुण को देखो‘, ‘पढ़ाई का कोना‘ और ‘आज क्या सीखा‘ अभियानों का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जशपुर जिले की अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से अभिभावकों में शिक्षा के प्रति व्यवहार की समझ बढ़ाने में सहायता मिलेगी ताकि शिक्षा में व्यापक और सतत परिवर्तन की नींव पड़ सके। सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के सिद्धांत से सुसज्जित इन कार्यक्रमों में समाज के सभी प्रभावशाली वर्गों को समाहित किया जायेगा। जिसमें समाज प्रमुख, सीएसओ, महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं, एनएसएस, एनवाईकेएस, माई भारत युवा स्वयंसेवक आदि स्थानीय स्कूलों के साथ मिलकर अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित कराएंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि किशोरों की उम्र संवेदनशील होती है, उनमें शारीरिक बनावट को लेकर आने वाली हीन भावना उनके आत्मविश्वास को कम करती है। बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब उनका पूर्ण मानसिक विकास हो। प्रथम चरण में जिले के 200 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा। परिणाम के आधार पर जिले के अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसका विस्तार किया जायेगा। जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि रूप की अपेक्षा गुण का विकास किशोरों के समग्र विकास में क्रांति ला सकता है।
बेहतर शिक्षा परिणाम के लिए अभिभावक की सहभागिता के संवेदनशील विषय पर विचार रखते हुए छत्तीसगढ़ यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने कहा कि हर बच्चा अद्वितीय होता है, उसकी पहचान इसी से होनी चाहिए। उन्होंने रूप नहीं गुण पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि लिंग भेद, मोटा-पतला, काला-गोरा आदि से प्रभावित हुए बिना गुण का विकास करना प्राथमिकता होना चाहिए। समग्र शिक्षा परियोजना के डीएमसी गणेश सिन्हा ने कहा कि विद्यालयों के शिक्षक समुदाय से मिलकर एक बेहतर माहौल तैयार करेंगे।
इस प्रशिक्षण में अपने बच्चों की पढ़ाई को रुचिकर बनाने और सहभागी होने के लिए अभिभावकों द्वारा उनसे आज क्या सीखा प्रश्न करने के महत्व पर भी प्रशिक्षित किया। वहीं किशोर बालक-बालिकाओं में अपने शारीरिक बनावट के प्रति उदासीनता और उससे गिरते आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के निराकरण के लिए राज्य कॉर्डिनेटर सर्वत नकवी ने प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि माता-पिता का समर्थन बच्चों में अपने शरीर के प्रति सकारात्मक छवि और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद कर सकता है। तकनीकी पहलू का अभ्यास करवाकर किशोरों में अपने गुण को विकसित करने को कहा।
इस अवसर पर जिला समन्वयक तेजराम सारथी विकासखंड समन्वयक शालिनी गुप्ता समग्र शिक्षा के जिला अधिकारी गणेश सिन्हा, एनआरएलएम के डीपीएम विजय शरण प्रसाद, चेयरमैन और अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के स्टेट नोडल मनीष कश्यप सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और जय हो स्वयंसेवक गुरु देव प्रसाद, नेहा एक्का, रिन्टा गुप्ता उपस्थित रहे।
रूप नहीं गुण को देखो कार्यक्रम जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा एवं यूनिसेफ़ की एक अभिनव पहल है जिसके माध्यम से 7 से 18 वर्ष के बच्चों एवं किशोरों के लिए माता-पिता, अभिभावकों को एक सहायक और गैर-न्यायिक वातावरण बनाने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। इससे किशोरावस्था से जुड़ी लैंगिक और शारीरिक बनावट संबंधित रुढियों और असुरक्षा की भावना को संबोधित करना लक्षित किया गया है। ‘पढ़ाई का कोना‘ में एक सुव्यवस्थित और आरामदायक पढ़ने का स्थान बना कर बच्चों की सीखने की दक्षता को बढ़ावा देने के साथ ही पढ़ने हेतु साकारात्मक मानसिकता का विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। आज क्या सीखा के द्वारा अभिभावकों और उनके पढ़ने वाले बच्चों के परस्पर सहभागिता को बढ़ाते हुए स्कूल जानेवाले बच्चों से अभिभावक यह जानें कि वे रोज स्कूल में क्या सीख रहे हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान