Ro no D15139/23

नगरीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया हेतु द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 03 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 हेतु द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी मतदान अधिकारियों को ईवीएम द्वारा मतदान के तरीकों, ईवीएम की सुरक्षा, ईव्हीएम द्वारा मतों की गणना एवं अन्य कार्यप्रणालियों, परिणामों की घोषणा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसके तहत जशपुर में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, बगीचा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बगीचा, कुनकुरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी, पत्थलगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव, कोतबा में शासकीय हाई स्कूल कोतबा में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने भी मतदान दलों के अधिकारियों से सतर्कतापूर्वक एवं सावधानी से कार्य करने अपील की। प्रशिक्षण के अंत में सभी मतदान अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया संबंधित परीक्षा लेते हुए सभी का प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया के ज्ञान का आकलन करते हुए सटीक जानकारियां भी प्रदान की गयीं।
  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, मुफ्त बिजली से मिल रहा आर्थिक संबल

    जशपुर 4 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से घरों की छतों पर सोलर…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो रहा निराकरण

    शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया जशपुर 4 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन कर आम नागरिकों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी