Ro no D15139/23

ई. व्ही. एम. द्वारा मतदान प्रक्रिया के प्रदर्शन का कलेक्टर रोहित व्यास ने लिया जायजा

कलेक्टर ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की
मतदान जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक

 जशपुरनगर 03 फरवरी 2025/ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने के साथ ही उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है। नगरीय निकायों में मतदान ई. व्ही. एम. से किया जाना है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर नगरीय निकाय क्षेत्रों में ई. व्ही. एम. से मतदान करने के तरीके का जगह- जगह प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री व्यास ने आज रणजीता स्टेडियम के समीप  ई. व्ही. एम. से मतदान करने की प्रक्रिया का किए जा रहे प्रदर्शन का अवलोकन किया। उन्होंने खुद डेमो  ई. व्ही. एम. पर मतदान किया। इस दौरान कलेक्टर ने लोगों से मतदान करने की अपील भी की। मास्टर ट्रेनर श्री डी. डी. स्वर्णकार और श्री संतोष अंबष्ट के द्वारा लोगों को  ई. व्ही. एम. में वोट देने के तरीके का प्रदर्शन कर लोगों को  जागरूक किया जा रहा था। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, एसडीएम श्री ओंकार यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर, नगर पालिका सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
नगरीय निकायों में चुनाव के लिए ई.व्ही.एम के ऊपर के हिस्से में सफेद लेबल पर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों का नाम अंकित होगा। इसी तरह पार्षद पद के लिए इसके निचले हिस्से पर गुलाबी लेबल पर पार्षद पद के प्रत्याशियों का नाम अंकित होगा। मतदाता को ई.व्ही.एम. पर दो बार बटन दबाकर मतदान करना होगा। एक बार अध्यक्ष पद के लिए और दूसरी बार पार्षद पद के लिए। मतदाता अगर सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए मतदान करना चाहता है तो उसे ई.व्ही.एम. के सफेद लेबल पर किसी एक बटन को दबाना होगा और उसके बाद ई.व्ही.एम. मशीन के अंतिम में एक ईएनडी बटन लगा हुआ होगा उसे दबाना होगा इससे मत देने की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। इसी तहत अगर मतदाता अगर सिर्फ पार्षद पद के मतदान करना चाहता है तो उसे गुलाबी लेबल पर अपने पसंद के अभ्यर्थी के सामने बटन को दबाना होगा उसके बाद अंतिम में एक ईएनडी बटन लगा हुआ होगा उसे दबाना होगा इससे मत देने की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/  02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी