Ro no D15139/23

मतदान से पहले आम नागरिक ले रहें हैं मतदान करने की जानकारी

आम नागरिको को वार्डों में मिल रही है ईवीएम संचालन की जानकारी
कोरबा 06 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार शहर के वार्डो में नगरीय निकाय निर्वाचन में ईवीएम के संचालन के संबंध में आमनागरिको को जागरूक किया जा रहा है। आम नागरिक मतदान करने से पहले अपने वार्ड में लगाये जा रहे ईवीएम जागरूकता शिविर का लाभ उठाकर मतदान करने की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। वार्ड में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आम नागरिकों को ईवीएम में महापौर तथा पार्षद के लिए वोट डालने की जानकारी दी जा रही है। बैलेट यूनिट में अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने के पश्चात वीप की आवाज आयेगी और लाल लाईट भी जलेगी। मतदाताओं को इएनडी बटन, नोटा के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। वार्ड में लगने वाले शिविर में आम नागरिकों की शंकाओं / जिज्ञासाओं का निराकरण किया जा रहा है। 5 और 6 फरवरी को नगर पालिक निगम कोरबा अन्तर्गत कुल 27 वार्डों में प्रातः 10.30 बजे से 5 बजे तक आम नागरिकों को महापौर तथा वार्ड पार्षद के पदों पर वोट डालने की प्रक्रिया को बताया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा वार्ड शारदा विहार, अमरैय्या पारा, देवांगन पारा, पुरानी बस्ती, धनुहार पारा, सीएसईबी कालोनी, इमलीडुग्गू, भिलाई खुर्द, पटेलपारा, नयी बस्ती, राताखार, मुड़ापार, लालघाट, पॉड़ीमार, बेलगिरी बस्ती, दर्रीखार, सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर, अयोध्यापुरी, चोरभट्ठी, डगनिया, भैरोताल में आम नागरिकों को बताया गया कि उन्हें महापौर के लिये मतदान करने के पश्चात पार्षद पद के प्रत्याशी के लिये भी मतदान करना होगा। मतदाताओं को बताया जा रहा है कि मतदान केन्द्र में दो बैलेट यूनिट लगाई जायेगी। बैलेट यूनिट में सफेद रंग में महापौर पद और गुलाबी रंग में पार्षद पद के प्रत्याशियों का नाम, फोटो और चुनाव चिन्ह चस्पा होगा।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

    जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु  आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में  – कलेक्टर 17 सितंबर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने प्राचार्यों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न आयोजन, विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं अक्टूबर माह से विद्यार्थियों के लिए जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत