Ro no D15139/23

जशपुर में ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम हुआ आयोजित। इसरो से वैज्ञानिक डॉ. आर श्रीनिवास पहुंचे जशपुर।

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर अन्वेषण कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिला अंतरिक्ष विज्ञान का अनोखा अनुभव

जशपुरनगर 10 जनवरी 2025/ जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और इसरो की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय जशपुर में अन्वेषण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। कलेक्टर रोहित व्यास की पहल और इसरो (ISRO) के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी के मॉडल और कॉन्सेप्ट्स से सुसज्जित वाहन केंद्रीय विद्यालय जशपुर के प्रांगण में डेमोंसट्रेशन के लिए खड़ा रहा। ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के लिए नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद  के वैज्ञानिक व हेड, स्टूडेंट एंड पब्लिक आउटरीच डिविजन  डॉ. आर. श्रीनिवास विशेष रूप से हैदराबाद से आए। कार्यक्रम में समाजसेवी राजीव नंदे, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर, संकल्प प्राचार्य विनोद गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
वैज्ञानिक डॉ आर श्रीनिवास ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान को जानने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास की सराहना की और इसरो की उपलब्धियों और अंतरिक्ष विज्ञान के कॉन्सेप्ट्स की जानकारियां दी। स्पेस आन व्हील्स में सुसज्जित स्पेस मॉडल्स चंद्रयान, मंगलयान, आरएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्युनिकेशन सैटेलाइट, नेवीगेशन सेटेलाइट और  उनकी कार्यप्रणाली व संभावनाओं के विषय में अधिकारियों को बताया।
कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी को संबोधित करते हुए भारत के पहले रॉकेट को साइकिल पर ले जाने की जानकारी देते हुए डॉ. विक्रम साराभाई के द्वारा इसरो को एक वैश्विक स्पेस एजेंसी के रूप में स्थापित करने के संघर्ष का भी उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज हम गर्व के साथ इसरो का नाम लेते हैं। भारत अब अंतरिक्ष अनुसंधान में दुनिया का प्रमुख देश बन चुका है। विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए । इसमें करियर की अपार संभावनाएं हैं। वे चाहते हैं कि आने वाले स्पेस मिशन में  जशपुर की प्रतिभाएं भी रहे।
समाजसेवी राजीव नंदे ने कहा कि उत्सुकता विज्ञान की जननी होती है। कार्यक्रम के जशपुर में आयोजन के उद्देश्य के साथ प्राचीन ऋषियों जैसे आर्यभट्ट के कार्यों का उदाहरण देते हुए उन्होंने प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पर विश्वास रखने को कहा।
प्राचार्य विनोद गुप्ता ने कार्यक्रम के विषय में अतिथियों को संक्षिप्त जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय, मॉडल स्कूल और प्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान की गतिविधियों को समझा। इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, मॉडल स्कूल के प्राचार्य वकारूज्जमा खान, नव संकल्प के विनीत पाठक सहित केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों को इसरो के वैज्ञानिक डॉ आर श्रीनिवास द्वारा बस के अंदर स्थित विभिन्न सैटेलाइट, रॉकेट्स तथा अन्य मॉडल्स का विस्तार से जानकारी देते हुए इसरो की तकनीकी सफलता और गौरव शाली इतिहास को प्रभावी ढंग से बताया गया स यह स्पेस ऑन व्हील्स बस २० फ़रवरी तक जिले के आठों विकास खंडों के  ४० हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों का भ्रमण करेगी और लगभग छह हज़ार विद्यार्थियों को अंतरिक्ष ज्ञान तथा इसरो की सफलता का जीवंत प्रमाण प्रस्तुत करेगी स इस कार्य के लिए सभी संबंधित स्कूलों के एक एक  भौतिक विषय के व्याख्याताओं को प्रशिक्षित भी किया गया है।

  • Related Posts

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू सभी श्रमिकों से आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पहुंचकर जानकारी अपडेट कराने की अपील

     जशपुरनगर 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों…

    Read more

    प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 जून से 3 जुलाई तक जशपुर जिले की सभी जनपद पंचायतों में 596 पदों पर होगी भर्ती

     जशपुरनगर 18 जून 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति