Ro no D15139/23

पत्थलगांव के मतदान दलों को पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया गया रवाना

मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

जशपुरनगर 10 फरवरी 25/  जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी 5 नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 84 मतदान केन्द्रों के मतदान दल को रवाना किया गया है। नगरीय निकाय आम  चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एस एस पी श्री शशी मोहन सिंह ने बताया कि  पेट्रोलिंग वाहन, सेक्टर अधिकारियो और मतदान दलों के लिए लगभग 382 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार मतदान केंद्र में सुरक्षा की दृष्टि कोण से 183 सुरक्षा जवान की व्यस्था की गई संवेदनशील मतदान केंद्र में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  मतदान दलों को आज रवाना किया गया इसी कड़ी में पत्थलगांव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 15 वार्ड के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।आज  प्रातः 10 बजे सभी मतदान केंद्रों के लिए सुरक्षा कर्मी सहित मतदान दल रवाना किए गए।मतदान दल में पीठासीन अधिकारी,मतदान कर्मी 1 2 और 3 एवं रिजर्व सहित 80 कर्मचारी रवाना हुए।
सभी को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाओं सहित नगर पंचायत चुनाव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी,तहसीलदार प्रांजल मिश्रा, अति तहसीलदार उमा सिंह,नगर पंचायत सीएमओ मो जावेद सहित अन्य स्थानीय निर्वाचन कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवाचारी खेती, उन्नत तकनीक, बेहतर फसल चयन से किसान होंगे समृद्ध – विधायक श्रीमती गोमती साय कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 रू कुनकुरी में आधुनिक खेती का महाकुंभ शुरू पत्थलगांव विधायक  गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 25 मार्च तक एक्सपो में किसानों को मिलेंगी नई तकनीकों की जानकारी

     जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और नवीन खेती पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 से…

    Read more

    खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किए जाने हेतु सतत् कार्यवाही जारी माँ आईस फैक्ट्री पत्थलगांव और रिलांयस स्मार्ट पांइट जशपुर में किए गए औचक निरीक्षण

      जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलें…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?