Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चल रहा निवेश का यज्ञ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में निवेश के लिए औद्योगिक घरानों ने दिखाई अत्यधिक रूचि
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में निवेश का यज्ञ चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश को दो दिन का समय प्रदान किया। उन्होंने राज्यों को समृद्ध बनाने का अभियान चलाया है। विश्व भारत की और उम्मीदों से देख रहा है। निकट भविष्य में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। इसमें सभी राज्यों के संसाधनों का समुचित उपयोग कर आर्थिक समृद्धि की लक्ष्य पूर्ति करना होगी। मध्यप्रदेश ने गत वर्ष संभागीय स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर निवेश संभावनाओं पर व्यापक स्तर पर कार्य किया। इसमें सफलता भी मिली और चार लाख करोड़ से अधिक का निवेश आया है। संभागीय स्तर पर हुई कॉन्क्लेव के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की रूपरेखा बनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आज भोपाल में दो दिवसीय समिट के प्रथम दिन बड़े औद्योगिक घरानों ने मध्यप्रदेश में निवेश की अत्यधिक रूचि दिखाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में आज समिट में विभिन्न संस्थानों के साथ आठ करारनामे (एमओयू) हुए। इनमें रिलायंस इन्डस्ट्री लि.,अवाडा एनर्जी प्रा.लि., ओपीजी पॉवर जनरेशन प्रा.लि., इन्डो यूरोपियन चेम्बर ऑफ स्माल एण्ड मीडियम इंटर प्राइजेस, जर्मनी इंडियन इनोवेशन कॉरीडोर, इन्डिया डिजीबोटी चेम्बर ऑफ कामर्स, इन्डो-जर्मन चेम्बर ऑफ कामर्स और सिंगापुर इन्डियन चेम्बर्स ऑफ कामर्स के साथ हुए करारनामे शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि इन करारनामों से नवकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में नए निवेश से रोजगार की संभावनाओं को साकार किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    बालाघाट जिले का विकास और रोजगार के नये अवसरों का सृजन ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    बैगा विकास प्राधिकरण की होगी स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनविश्वास कार्यक्रम में हुए शामिल   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार…

    Read more

    विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार