Ro no D15139/23

देश-विदेश के निवेशकों और जीआईएस प्रतिभागियों के समक्ष विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सराहना

भोपाल । राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन की शाम संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच पर विशेष कला प्रस्तुतियां हुईं। समिट में पधारे देश-विदेश के निवेशकों और अन्य प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश की विशेषताओं पर केंद्रित विशेष प्रस्तुति सहित अन्य कला प्रस्तुतियां देखीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कला प्रस्तुतियां देखीं और इनके प्रतिभागी कलाकारों की प्रतिभा की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कला प्रस्तुति की कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का सम्मान भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के पर्यटन और धार्मिक महत्व के स्थानों, वस्त्रकला और शिल्प कला को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुति और लेजर शो को देखने के बाद कहा कि मध्यप्रदेश समृद्ध सांस्कृतिक, पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर के कारण जाना जाता है। आज की कला प्रस्तुति इन सभी विशेषताओं को प्रभावी रूप से सामने लाने का कार्य करती हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए अतिथियों को मध्यप्रदेश को जानने का अवसर मिला है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला, जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण दिलाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 2-2 लाख राष्ट्रीय एवं…

    Read more

    भारतीय कला-संस्कृति को विश्व पटल पर दें नई ऊँचाई : राज्यपाल पटेल

    उपाधि समाज एवं राष्ट्र की सेवा का संकल्प पत्र राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का हुआ सप्तम दीक्षांत समारोह   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस