Ro no D15139/23

कोल्हान झरिया कलस्टर के ग्रामों में 01 से 07 मार्च तक सुशासन शिविर का होगा आयोजन

07 मार्च को ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में दिव्यांग शिविर का किया जाएगा आयोजन

जशपुरनगर 28 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड फरसाबहार में कोल्हेनझरिया कलस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्यवन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु सुशासन शिविर का आयोजन 1 मार्च से 07 मार्च तक किया जा रहा है।
जिसके तहत 01 मार्च को ग्राम पंचायत गंझियाडीह के बाजारडाड़ के समीप, 02 मार्च को ग्राम पंचायत जोरण्डाझरिया के हाईस्कूल मैदान परिसर में, 03 मार्च को ग्राम पंचायत महुआडीह के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में, 04 मार्च को कोलेनझरिया या सम्मिलित ग्राम पंचायत जामटोली हेतु सायपुरडीह के प्राथमिक शाला परिसर में, 05 मार्च को ग्राम पंचायत हाथीबेड़ के प्रा.शाला परिसर में, 06 मार्च को ग्राम पंचायत कुल्हारबुड़ा के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में तथा 07 मार्च को ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन प्रातः 10ः30 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।
इसी तरह 07 मार्च को ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए शिविर का आयोजन प्रातः 10ः30 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।

  • Related Posts

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू सभी श्रमिकों से आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पहुंचकर जानकारी अपडेट कराने की अपील

     जशपुरनगर 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों…

    Read more

    प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 जून से 3 जुलाई तक जशपुर जिले की सभी जनपद पंचायतों में 596 पदों पर होगी भर्ती

     जशपुरनगर 18 जून 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 22 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति