Ro no D15139/23

सेवानिवृत्ति पर प्रधान पाठक को सम्मानित कर प्रदान किया गया पेंशन अदायगी आदेश

जशपुरनगर 28 फरवरी 2025/ कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को अपने लंबे सेवा काल के उपरान्त सेवानिवृत्त होने पर शासकीय माध्यमिक शाला खारपानी, कांसाबेल के प्रधान पाठक बालानंद साय पैंकरा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांसाबेल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया। उन्होंने प्रधान पाठक के द्वारा उनके सेवा काल में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की। इसके साथ ही उन्होंने बालानंद साय पैंकरा को पेंशन अदायगी आदेश भी प्रदान किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि शासन की पहल पर सेवानिवृत्त हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवाकाल की समाप्ति के समय पर ही पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सभी सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को अपने पेंशन के लिए ना भटकना पड़े इसके लिए अब तत्काल पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किये जा रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि सेवानिवृत्ति के साथ ही सम्बंधित शासकीय सेवकों को लंबे समय तक शासकीय सेवा के परिश्रम से अर्जित सभी स्वत्वों का समय पर भुगतान किया जाए।
  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/  02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी