Ro no D15139/23

लखनपुर में आवास मेला का आयोजन, सीईओ ने आवास हितग्राहियों को किया सम्मानित

अंबिकापुर 06 मार्च 2025/ अम्बिकापुर/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनपुर ब्लॉक पूहपुटरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला सीईओ शामिल हुए।

सीईओ ने आवास हितग्राहियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में लखनपुर विकासखंड के राजपुरीकला, पूहपुटरा और सिरकोतंगा के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के विभिन्न पहलुओं पर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की और उन्हें योजना का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान आवास निर्माण पूर्ण कर चुके हितग्राहियों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही आवास रथ को जिले एवं जनपद के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही पूहपुटरा में नवीन आवास हितग्राही के घर में भूमि पूजन में शामिल हुए एवं हितग्राही के साथ पक्के मकान की नींव खुदाई कर तय समय-सीमा में आवास पूर्ण करने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लखनपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडेय, एपीओ जिला पंचायत डॉ. स्वेच्छा सिंह, एसडीओ प्रवीण खलको, प्रधानमंत्री आवास जिला समन्वयक शशांक सिंह, रुबीना खान, बीसी प्रधानमंत्री आवास लखनपुर शीनू पटेल, पीओ मनरेगा अभिषेक मिंज सहित ब्लॉक स्तरीय तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं एनआरएलएम एसी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में लोगों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल