Ro no D15139/23

जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

अम्बिकापुर 10 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

सरगुजा जिले के बोदार नाला स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 81 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बकमेर स्टापडेम कम काजवे निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 81 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चन्दनई व्यपवर्तन योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कंचनपुर जलाशय योजना के नहर का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4 करोड़ 62 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। लेदराडांड करोवापारा में व्यपवर्तन योजना कार्य 4 करोड़ 43 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मांड नदी भण्डारडांड में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 95 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। सरमना में सिंचाई सुधार व विस्तार एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 29 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।स्वीकृत कार्यों में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत खरला एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख हजार 73 रूपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के होने पर क्षेत्र में 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी। झिरियानाला स्टापडेम योजना के कार्य के लिए 3 करोड 87 लाख 17 हजार रूपए, योजना के कार्य पूर्ण होने पर 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। खटम्बर व्यपवर्तन योजना के नहर उन्नयन एवं सीसी चैनल निर्माण कार्य के लिए 4 करोड 93 लाख 08 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य होने पर 296 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कोडांगी व्यपवर्तन योजना के नहरों का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड 38 लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 92 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कौड़िया एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड 50 लाख 99 हजाररूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। गुडरू व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड 99 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 179 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

कोरिया जिले के सलबा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 2 करोड 19 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 59 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। चम्पाझर जलाशय में नहर उन्नयन कार्य के लिए 1 करोड़ 95 लाख 99 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मुरमा जलाशय में बांध एवं नहर उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड़ 42 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है।

सूरजपुर जिले के कल्याणपुर जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृति दी गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 86 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बद्रिकाश्रम जलाशय योजना नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 43 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 29 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। पसला जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 06 लाख 22 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जामडीह जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 45 हजार रूपए  स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

सूरजपुर जिले के ही गंगोटी जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 72 लाख 18 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 96 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। डांडकरवां एनीकट योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 09 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। मायापुर-2 जलाशय योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 70 लाख 88 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चरगढ़ नाला स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 67 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कामेश्वरनगर जलाशय 02 योजना का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 91 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 215 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। बाहरचुरा बांध का जीर्णोंद्वार एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए 3 करोड़ 96 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

जरहाडी नाला में एनीकट योजना कार्य के लिए 3 करोड़ 06 लाख 09 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। अलखडीहा जलाशय योजना का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 31 लाख 83 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। भुरसाटोली जलाशय योजना कार्य के लिए 2 करोड़ 98 लाख 67 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

जशपुर जिले के लुखी जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 99 लाख 63 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। हर्री जलाशय योजना का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 99 लाख 96 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत दाराखारिया में छठघाट का निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 04 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। पायर पखना सुकबासुपारा बारो स्टापडेम योजना कार्य के लिए 4 करोड़ 82 लाख 01 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 70 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। कुनकुरी कार्यालयीन भवन एवं परिसर भवन निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 68 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए है। तुम्बाजोर व्यपवर्तन योजना का शीर्ष कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर 415 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार से जल संसाधन विभाग ने उप संभाग पत्थलगांव का कार्यालय भवन का निर्माण एवं उप संभाग अंतर्गत चार आवासीय भवनों का उन्नयन कार्य के लिए 1 करोड़ 49 लाख 92 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’

    जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 प्रतिभागी हुए शामिल पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/  जिले में…

    Read more

    पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी’

    ’दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित कोरबा 27 अगस्त 2026/पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद