Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और  स्कूल बोर्ड परीक्षा केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं की
ली जानकारी
स्वास्थ्य केंद्र की नियमित सफाई और मरीजों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए

जशपुरनगर 7 मार्च 25/ फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, ऑनलाइन मरीज पंजीयन प्रक्रिया, आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की व्यवस्था और पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज श्रीमती सीता बाई से मुलाकात कर इलाज की सुविधाओं के बारे में पूछा। मरीज ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क उपचार मिल रहा है, जिससे उनका इलाज बिना किसी आर्थिक बोझ के संभव हो सका है।

इसके पश्चात, कलेक्टर श्री व्यास ने कोल्हेनझरिया के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का जायजा लिया और परीक्षा संचालन की व्यवस्था को परखा। आज दसवीं कक्षा की परीक्षा थी।

इसके अलावा, कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण माध्यमिक शाला कोल्हेनझरिया का भी दौरा किया और कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब किए और उन्हें मनोबल बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरसाबहार, जिला शिक्षा अधिकारी, आयुक्त ट्राइबल विभाग समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच