Ro no D15139/23

फरसाबहार विकासखंड में सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

दूरस्थ अंचलों के गांव तक प्रशासन पहुंचकर लोगों की समस्याओं का कर रहा निराकरण
हितग्राहियों को किया गया सामग्री का वितरण

जशपुरनगर 7 मार्च 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए माह में दो बार दूरस्थ ग्रामों में सुशासन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों में आकर योजनाओं की जानकारी लें और उनका पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि बीती रात सुशासन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और अब उनके निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

सुबह स्वच्छता अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि सप्ताह में एक बार श्रमदान जरूर करें, जिससे गांव स्वच्छ और आदर्श बन सके। इसके साथ ही योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा। जिससे जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाया जा सके। नशे में वाहन चलाने वाले पर सख्ती बरती जा रही।

शिविर में मत्स्य पालन विभाग ने 16 मछुआरों को जाल और आइस बॉक्स वितरित किए। समाज कल्याण विभाग ने 16 दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर और बैसाखी प्रदान की, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग ने 8 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई और 7 बच्चों का अन्नप्राशन कराया। शिक्षा विभाग द्वारा विनोबा ऐप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत, श्री भजन साय, श्रीमती दुलारी सिंह, एसडीएम फरसाबहार, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय…

    Read more

    ’ऑयल पाम की खेती से किसानों की चमकेगी किस्मत,

    43 हेक्टेयर में रोपण के साथ मिलेगा फेंसिंग, ड्रिप और 4 साल तक रखरखाव अन्तवर्तीय खेती पर अनुदान’ जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल