Ro no D15139/23

एनिमेशन फिल्म निर्माता प्रतियोगिता

एनीमेशन में रचनात्मकता और नवीनता
नई दिल्ली । एनिमेशन फिल्म निर्माता प्रतियोगिता एक अग्रणी पहल है जिसका उद्देश्य एनिमेशन के क्षेत्र में भारत के कहानीकारों को सामने लाना और उन्हें सशक्त बनाना है। यह राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता फिल्म निर्माताओं को अपनी रचनात्मकता और नवाचार दिखाने के लिए आमंत्रित करती है। इससे उनको दर्शकों की समझ के अनुसार मूल एनिमेटेड फिल्में प्रस्तुत करने के लिए एक मंच मिलता है। एक ऐतिहासिक सहयोग में, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (आईएंडबी) ने विश्व ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के भाग के रूप में इस प्रतियोगिता को शुरू करने के लिए एनिमेशन में अग्रणी डांसिंग एटम्स के साथ मिलकर काम किया है ।
विश्व ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) अपने पहले संस्करण में संपूर्ण मीडिया और मनोरंजन (एमएंडई) क्षेत्र के प्रसार के लिए एक अनूठा हब और स्पोक प्लेटफॉर्म है। यह आयोजन एक प्रमुख वैश्विक आयोजन है। इसका उद्देश्य वैश्विक एमएंडई उद्योग का ध्यान भारत की ओर आकर्षित करना और इसे भारतीय एमएंडई क्षेत्र के साथ-साथ इसकी प्रतिभाओं से जोड़ना है।
यह सम्मेलन 1-4 मई, 2025 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर और जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित किया जाएगा। चार प्रमुख क्षेत्रों – प्रसारण और इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी- एक्सआर, डिजिटल मीडिया और इनोवेशन, और फिल्म्स- पर ध्यान केंद्रित करते हुए, वेव्स भारत के मनोरंजन उद्योग के भविष्य को प्रदर्शित करने के लिए नेताओं, रचनाकारों और प्रौद्योगिकीविदों को एक साथ लाएगा।
एनिमेशन फिल्म निर्माता प्रतियोगिता वेव्स एवीजीसी- एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी) के क्षेत्र 2 में एक महत्वपूर्ण पहल है। अब इस चुनौती के लिए पंजीकरण बंद हो चुका है। इसमें 19 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 1,290 प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टियाँ प्रस्तुत की हैं। यह मजबूत प्रतिक्रिया प्रतियोगिता की बढ़ती रुचि और वैश्विक अपील को उजागर करती है।
पात्रता मानदंड
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदकों को आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि से पहले निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
इन मानदंडों से यह सुनिश्चित हुआ कि अलग-अलग पृष्ठभूमियों से अधिक से अधिक अलग- अलग श्रेणी के प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकें।
जमा करने हेतु दिशा – निर्देश
पंजीकरण के दौरान, प्रतिभागियों को समय सीमा से पहले निम्नलिखित सामग्री जमा करनी थी:
उनकी फिल्म के विचार को सारांशित करने वाली एक लॉगलाइन।
उनकी फिल्म की अवधारणा और कहानी को रेखांकित करने वाला 2 -पृष्ठ का सारांश।
एक पोस्टर जो उनके विचार के सार को दृश्यात्मक रूप से दर्शाता है।
यद्यपि फिल्में किसी भी भाषा में बनाई जा सकती हैं लेकिन प्रतिभागियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि प्रस्तुतिकरण फॉर्म अंग्रेजी में भरा जाए क्योंकि प्रतियोगिता में निर्णायकों का एक अंतर्राष्ट्रीय पैनल शामिल है।
चयनित प्रतिभागियों को गहन मास्टरक्लास और उद्योग विशेषज्ञों से व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से अपनी फिल्म अवधारणाओं को परिष्कृत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य सबसे आशाजनक विचारों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ाना है।
महत्वपूर्ण समय सीमा
प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अवधि 10 सितंबर, 2024 को शुरू हुई और 30 नवंबर, 2024 को समाप्त हुई। इसके बाद, चयन और मेंटरशिप राउंड चल रहे हैं, अंतिम चयन की घोषणा अप्रैल 2025 में की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए मुख्य समय सीमाएँ नीचे दी गई हैं:
प्रस्तुती जमा करने की तिथि: 10 सितंबर, 2024
प्रस्तुती जमा करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2024
मेंटरशिप चरण 1: दिसंबर 2024
चयन राउंड 1: दिसंबर 2024
मेंटरशिप चरण 2: जनवरी 2025
चयन चरण दो: जनवरी 2025
मेंटरशिप और मास्टरक्लासेस: फरवरी – मार्च 2025
चयन राउंड तीन: फरवरी 2025
अंतिम चयन: अप्रैल 2025
वेव्स में व्यक्तिगत उपस्थिति मई 2025 में होगी

  • Related Posts

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    जून 2023 में बालासोर ट्रेन हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, लेकिन रेलवे मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ. अप्रैल 2026 में पहलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर…

    Read more

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    पुलिसकर्मी जब प्रियंका गांधी को प्रदर्शन के दौरान वहां से हटाने की कोशिश कर रहे थे, तब वह सड़क पर लेट गईं. कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे