Ro no D15139/23

एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए मीडिया सितारे, अशोक श्रीवास्तव और शोभना यादव को बेस्ट एंकरिंग अवार्ड

*नई दिल्ली*। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली के प्यारेलाल आडिटोरियम में आयोजित 19 वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में डीडी न्यूज के बहुचर्चित एंकर अशोक श्रीवास्तव को बेस्ट मेल एंकर, ज़ी न्यूज़ की ख्यातनाम एंकर शोभना यादव को बेस्ट फीमेल एंकर, माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ के. जी. सुरेश को मीडिया गुरु और वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे को श्रेष्ठ संपादक के विशिष्ट पुरस्कारों से नवाजा गया। इन हस्तियों को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी और भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने सम्मानित किया।

समारोह में फिल्म सिटी नोएडा के संस्थापक डॉ संदीप मारवाह और मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर आइएमएस,नोएडा के प्रोफेसर डॉ.सचिन बत्रा की किताब ‘व्यावहारिक पत्रकारिता’ के दूसरे संस्करण का विमोचन भी किया गया। खास बात यह है कि इस पुस्तक का प्रकाशन मीडिया फेडरेशन द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के कई जाने-माने टीवी व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने स्पेशलाइज्ड रिपोर्टिंग पर अध्याय लिखे हैं।
एमएफआई के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पत्रकारिता जगत की चुनौतियों सहित अकादमिक क्षेत्र के योगदान पर चर्चा करते हुए उम्मीद जताई कि विविध संचार क्षेत्र के सभी पेशेवर समाज के उत्थान में सक्रिय व सकारात्मक भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया फेडरेशन शुरुआत से ही पत्रकार व समाज हित में कार्यरत रहा है। कार्यक्रम में अनेक संचार विशेषज्ञों और मीडिया शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एमएफआई की सचिव अमिता शर्मा और टीवी जगत के वरिष्ठ पत्रकार व एमएफआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    एचआईवी जागरूकता के लिए राज्य स्तरीय मैराथन आयोजित, युवाओं ने दिया संक्रमण रोकथाम का संदेश

    रायपुर, 12 सितम्बर 2026। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में संजीव झा, आयुक्त सह परियोजना संचालक के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़…

    Read more

    साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

    पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 500 से अधिक विद्यार्थियों से उप मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद*   *साइबर ठगी होते ही 1930 पर तत्काल संपर्क करें, जागरूकता को गांव-गांव तक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात