Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी का किया निरीक्षण

पोषण पुर्नवास केन्द्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती करने के दिये निर्देश

धमतरी 12 मार्च 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी पहुंचकर वहां संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अस्पताल में भर्ती मरीज से बातचीत करते हुए उनका हाल जाना। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं, कुल ओपीडी, मरीजों को दिये जाने वाले भोजन, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की संख्या, ऑपरेशन की सुविधा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का ध्यान अधिकारी रखें। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों की दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सही रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ़
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चे की माता जोहतरीन बाई से चर्चा करते हुए भोजन की गुणवत्ता पूछी। कलेक्टर पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती बच्चों को डाईट चार्ट के अनुरूप आहार देने के निर्देश दिये। उन्होने डाईट चार्ट को केन्द्र के मुख्य स्थान पर लगाने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि पोषण पुर्नवास केन्द्र में कोई बेड खाली न रहे, इस बात का ध्यान रखें। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर काम करें।

  • Related Posts

    आदरणीय वरिष्ठ, ऊर्जावान युवा एवं सम्माननीय महिला पत्रकार साथियों,

    रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी की अनुभवी, निष्पक्ष और संवेदनशील लेखनी समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वरिष्ठ…

    Read more

    ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 10 मार्च को बिन्द्रानवागांव में

    धमतरी, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP)…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख