Ro no D15139/23

सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने ली आबकारी विभाग की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर । राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोसकर की उपस्थिति में आबकारी विभाग के अधिकारियों की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली। उनके साथ अपर आयुक्त आबकारी श्री आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा और राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने इस दौरान सम्भाग के सभी जिलों के अधिकारियों से बैठक की एजेण्डावार जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर मदिरा दुकानों की आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। दुकानों में मदिरा बिक्री, आबकारी राजस्व, अहाता अनुज्ञप्ति, मनपसंद एप्प, सुविधा एप्प एवं आधार बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस एवं वेतन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आहताओं में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था हो। आबकारी विभाग के अधिकारी राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के साथ आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। सेटअप के संदर्भ में उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय पदोन्नति एवं रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही शीघ्र ही किया जाएगा। उपस्थित सरगुजा संभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि राजस्व प्राप्ति हेतु समस्त जिले बेहतर प्रयास करें एवं विभागीय अधिकारी एवं दुकानों के प्रभारी अधिकारी लगातार निरीक्षण करें और प्रतिदिन की बिक्री पर निगरानी रखें।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल