Ro no D15139/23

धूमधाम से मनाया जायेगा प्रदेश में गुड़ी पड़वा का पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए विकास के नए-नए कीर्तिमान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है मध्यप्रदेश सरकार

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विरासत से विकास के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार कर रही है। हमारी सरकार सभी प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए विकास के नए-नए कीर्तिमान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधानसभा सत्र का समापन हुआ। पहली बार सत्र भी पूरे समय चला और पहली बार आज तक का सबसे बड़ा विकास का बजट चार लाख 21 हजार करोड़ रूपये का बजट पारित भी हुआ। प्रदेश में कई सारी नई योजनाओं को लागू करने के लक्ष्य रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज कैबिनेट के समय विक्रमादित्य काल के ध्वज का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म के सभी तीज त्यौहार तिथि परंपरा के अनुसार मनाये जाते हैं। काल गणना से भविष्य के त्योहारों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं, जो शुद्ध होती है। तीज त्यौहारों के सूक्ष्म तिथि निर्धारण के लिये अवंतिका नगरी उज्जैन में समय गणना केन्द्र स्थापित है। यह हमारे प्राचीन गणितीय सिद्धांतों का भी प्रतिपादन करता है और पंचाग का अनुसरण करने में भी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुड़ी पड़वा पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के नागरिकों से आहवान करते हुए कहा कि प्रदेश में गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जाये। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में मंत्रीगण अलग-अलग स्थानों पर सांसद-विधायकों के साथ वर्ष का पहला दिन आनंद से मनाएंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 “स्कूल चले हम” का शुभारंभ

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “हर नन्हा मन जुड़े, शिक्षा की रोशनी से “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ बुधवार…

    Read more

    रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल ने की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष विभाग की समीक्षा भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा मानवता की सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…