
CEIR पोर्टल की मदद से गुजरात में 74,823 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए
गुजरात ने CEIR पोर्टल के जरिए गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में देश के बड़े राज्यों में दूसरा स्थान हासिल किया है. राज्य में अब तक 2,38,533 मोबाइल फोन ब्लॉक किए गए, जबकि 1,47,427 फोन ट्रेस हुए और 74,823 मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपे गए. 50.75 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ गुजरात पुलिस और दूरसंचार विभाग ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले नोडल अधिकारियों को सम्मानित किया. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में आनंद जिला पहले, डांग दूसरे और अहमदाबाद शहर तीसरे स्थान पर रहा.
मार्केट वैल्यू के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंची जियो प्लेटफॉर्म्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित जियो प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की. कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस 1,119 रुपये के मुकाबले 21.36% की बढ़त के साथ 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ. शुरुआती कारोबार में कंपनी का मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स मार्केट वैल्यू के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई. इस सूची में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसका मार्केट कैप करीब 15.90 लाख करोड़ रुपये था.
टाटा ग्रुप को बर्बाद किया जा रहा है, हर अपराध का न्याय सुनिश्चित करेंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि टाटा ग्रुप को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश का कोई भी कारोबारी नेता इस मुद्दे पर बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा है. राहुल गांधी ने दावा किया कि इन कथित अपराधों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.






