भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दी की प्रख्यात लेखिका श्रीमती महादेवी वर्मा की जयंती पर सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर की गई पोस्ट में कहा कि प्रकृति, संवेदना और जीवन के विविध आयाम और अनछुए पहलुओं को शब्दों में पिरोकर महादेवी वर्मा ने साहित्य को परिष्कृत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व.महादेवी वर्मा की रचनाएं साहित्य ही नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की अनमोल धरोहर की तरह हैं।
“सुरक्षित आवास, समावेशी विकास, विकसित मध्यप्रदेश” ड्रॉफ्ट पर सुझाव आमंत्रित
विशेषज्ञों के साथ आम लोगों की राय होगी महत्वपूर्ण कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को मिल सकेंगे बेहतर आवास भविष्य में आवास उपलब्ध कराने में निजी सहभागिता को…
Read more








