Ro no D15139/23

चिकित्सा सेवा मानवता की सर्वोत्तम सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने निजी अस्पतालों को राज्य सरकार देगी अनुदान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़नगर में चिकित्सालय का किया शुभारंभ
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज में चिकित्सकों का योगदान सर्वोच्च माना जाता है, चिकित्सा सेवा मानवता की सर्वोत्तम सेवा है। सभी चिकित्सक हमेशा अपने हृदय में दया करुणा और मानवता के भाव को सर्वोच्च स्थान दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार निजी अस्पतालों/बड़े मेडिकल ग्रुप्स को अनुदान देगी। वेलनेस सेंटर, नेचुरोपैथी सेंटर की स्थापना सहित आयुर्वेद (आयुष) को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निजी प्रयासों को भी राज्य सरकार अनुदान देगी। गौशालाओं की स्थापना को भी सरकार समुचित प्रोत्साहन दे रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन जिले के बड़नगर में काबरा हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। संत श्री पंडित कमल किशोर नागर महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश, जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक बड़नगर श्री जितेंद्र सिंह पंड्या, विधायक नागदा डॉ. तेज बहादुर सिंह सहित जन-प्रतिनिधि, हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. वासुदेव काबरा आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य शासन की पहल पर बड़नगर में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए की लागत से सीमेंट कारखाना स्थापित हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काबरा परिवार द्वारा बीते कई दशकों से मानव मात्र की उपचार सेवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. वासुदेव काबरा के नेतृत्व में इस परिवार की तीसरी पीढ़ी भी बड़नगर क्षेत्र के पीड़ितों/मरीजों के इलाज में पूरे समर्पण से सेवा दे रहे हैं, यह तारीफ की बात है। बड़नगर जैसी छोटी जगह में एक बड़ा हॉस्पिटल स्थापित करना नि:संदेह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन और उनके सुझाए मार्ग से हम प्रदेश की जनता की सेवा में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के सराहना करते हुए कहा कि इस पद्धति से रोग का जड़ से उन्मूलन किया जाता है। कोरोना काल में आयुर्वेदिक काढ़े ने ही लाखों कोरोना पीड़ित लोगों को जीवनदान दिया था। उन्होंने कहा कि परमात्मा हम पर कृपावान हैं कि उसने हमें निरोगी काया देकर इस संसार में भेजा है, पर यदि किसी वजह से शरीर में रोग उत्पन्न हो जाए, तो हमारी प्रकृति/परिवेश में ही ऐसी व्यवस्था दे दी है कि नैसर्गिक पद्धति से उस रोग का स्थायी इलाज हो जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज विक्रम संवत का पहला दिन है। हमारी काल गणना पद्धति वैज्ञानिक है और व्यवहारिक भी है। हमारी कालजयी पद्धति में एक सेकेण्ड के 34000 वें हिस्से की भी गणना की जाती थी। हमने वैदिक घड़ी बनाकर उस काल के महत्व को आज की नई पीढ़ी को समझाने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे यहां विक्रम संवत् की स्थापना सम्राट विक्रमादित्य के पुरुषार्थ से हुई थी। सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल में उनकी सम्पूर्ण प्रजा पर कोई कर्जा नहीं था। सम्राट विक्रमादित्य ने सबको कर्ज मुक्त किया था और यह सब ऋणमुक्तेश्वर महादेव के असीम आशीर्वाद से ही हो पाया था। नवग्रह पूजन सिर्फ भारत में ही होता है क्योंकि इस संसार के सभी ग्रह, उपग्रह, नक्षत्र, पिंड और समूचा ब्रह्मांड हमारा है। ये सभी हमारे लिए तबसे स्तुत्य हैं और आगे भी हमेशा पूजनीय ही रहेंगे। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. वी.डी. काबरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। डॉ. प्रखर काबरा ने हॉस्पिटल के संबंध में जानकारी प्रदान की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने बड़नगर प्रवास के दौरान स्थानीय भगवती माता मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    बड़े पुण्य व देवताओं की कृपा से मिलता है मनुष्य का शरीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिंदवाड़ा के सहस्त्र चंडी महायज्ञ में सपत्नीक हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    किसानों सहित सभी वर्गों का कल्याण हमारा ध्येय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा को दी 500 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 105 विकास कार्यों की सौगात प्रदेश के 7008 श्रमिकों के खातों में संबल योजना के 157…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने