Ro no D15139/23

ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के सफल क्रियान्वयन से बदल रही तस्वीर

टेपनल के माध्यम से घर-घर में पहुँच रहा साफ व शुद्ध पानी
योजना से पानी आपूर्ति की समस्या के समाधान के साथ ही बुजुर्गों का जीवन हुआ आसान
घर पर ही शुद्ध पेयजल मिलने से बुढ़ापे में मिल रही राहत- हितग्राही महेत्तरीन बाई

कोरबा 03 अप्रैल 2025/ ग्रामीण क्षेत्रों में  जल जीवन मिशन योजना के सफल क्रियान्वयन से अनेक गाँव की तस्वीर बदली है। पहले ग्रामीणों को पानी लाने के लिए  लम्बी दूरी तय कर हैंडपंप, कुएँ या अन्य जल स्त्रोत तक जाना पड़ता था,  इस योजना से अब उन्हें अपने नल के माध्यम से घर में ही स्वच्छ और निर्मल पानी मिल रहा है। योजना के तहत कोरबा जिले के लखनपुर गाँव जैसे दूरदराज इलाकों में घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से गाँव में  पानी आपूर्ति की समस्या का समाधान के साथ ही वृद्धावस्था में जीवन निर्वाह कर रहे लोगों को राहत भी मिली है।
पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम लखनपुर की रहने वाली महेत्तरीन बाई के जीवन में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से बड़ा बदलाव आया है। हितग्राही को घर में ही दैनिक कार्यों एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निर्बाध पेयजल मिल रहा है। जिससे वृद्धा महेत्तरीन बाई को आराम मिला है। महेत्तरीन बाई, जो अब उम्र के 75वें साल में हैं, पहले हर दिन पानी लाने के लिए घर से दूर जाया करती थीं। यह उनका रोज का दिनचर्या था, जिसमें शारीरिक थकावट और समय की बर्बादी होती थी। हर घर जल योजना से अब उनके घर तक शाम सबेरे शुद्ध पानी पहुंचता है। इससे उनका जीवन आसान बनने के साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है।
महेत्तरीन बाई ने अपने जीवन में हुए इस बदलाव के बारे में बताते हुए कहा की उसके परिवार में बेटी, दामाद और उनके छोटे बच्चे ही है, उम्रदराज होने के कारण उन्हें पानी लाने के लिए लम्बी दूरी तय करने में परेशानी होती थी, अब घर में ही दोनों समय साफ पानी आता है। जिससे पानी लाने की समस्या से मुक्ति मिली है। बुढ़ापे में यह बहुत राहत की बात है। उन्होंने कहा कि घरों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आई है। अब लोग साफ और सुरक्षित पानी का उपयोग करते हैं, जिससे डायरिया, टाइफॉइड, पीलिया जैसी जलजनित बीमारियाँ फैलने की घटनाएँ भी कम हुई  हैं। साथ ही लोगों में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। लोग अब जल संरक्षण के महत्व को समझने लगे हैं और इसके संरक्षण के उपायों पर भी ध्यान दे रहे हैं। हितग्राही महेत्तरीन बाई सहित ग्रामीणों ने घर घर में शुद्ध पेयजल पहुँचाकर उनका जीवन सुखदायक बनाने के किये केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

      कोरबा, 10 सितम्बर 2026/जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग…

    Read more

    इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

      कोरबा 10 सितंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा