Ro no D15139/23

जिले के युवा सीखेंगे कार ड्रायविंग, रखरखाव के बारे में भी जानेंगे

बड़ौदा आरसेटी में 17 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

उद्यमिता और बैंकिंग की भी मिलेगी जानकारी

धमतरी । स्वरोजगार करने के इच्छुक गांव के बेरोजगार युवक-युवतियां ड्रायविंग सीखेंगे। इसके लिए उन्हें एलएमवी (लाईट मोटर व्हीकल) कार ड्रायविंग की निःशुल्क ट्रेनिंग मिलेगी। ट्रेनिंग के लिए 35 सीट आरक्षित हैं और इस अवधि में रहने की सुविधा भी मिलेगी। कार ड्रायविंग ट्रेनिंग में 18 से 45 साल तक की आयु के युवा शामिल हो सकते हैं। इसके निदेशक, सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि यह ट्रेनिंग लेकर जिले के युवा कार चलाने, उसके रख-रखाव, एकाग्रता, आत्मविश्वास, धैर्य, जिम्मेदारी, ईंधन प्रणाली, गैस ईंधन प्रणाली, इमरजेंसी स्टापिंग, आपात स्थिति में संकेत देने में हुनरमंद बन सकेंगे। युवाओं को ड्राइवर की सीटा पर कदम रखने से पहले और बाद के व्यावहारिक ज्ञान, धक्का और खींच विधि अभ्यास, सड़क चिन्हों के प्रकार-सफेदा रेखा, पीली रेखा, लेन मार्किंग, जेबरा क्रॉसिंग, स्टॉप लाईन, पार्किंग मार्किंग, मोटर वाहन अधिनियम, वाह, टायर और बैटरी का रखरखाव, सैद्धांतिक और प्रायोगिक बातों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा उद्यमिता और बैंकिंग के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी जाएगी।

युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल राशनकार्ड की फोटोकॉपी और चार पासपोर्ट फोटो के साथ आवेदन कम्पोजिट भवन के पीछे, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *बेमेतरा में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की हुई व्यापक समीक्षा*   *मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनाने, राजस्व प्रकरणों…

    Read more

    श्रवण यंत्र बना नई उम्मीद का सहारा, श्याम लाल और नरसिंग वर्मा के जीवन में लौटी सुनने की खुशी

    रायपुर , 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर…

    Read more

    NATIONAL

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,