Ro no D15139/23

ग्राम खुटेरी, भर्रेगांव एवं मोखला में जनसरोकार से जुड़ी स्थानीय समस्याएं, शिकायत एवं मांगों के समाधान के लिए जनसामान्य बड़ी संख्या में आवेदन लेकर पहुंचे

– सुशासन तिहार लोकतंत्र एवं पंचायतीराज के प्रभावी क्रियान्वयन की एक बानगी
राजनांदगांव 09 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसरोकार से जुड़े स्थानीय समस्याएं, शिकायत एवं मांगों के समाधान के लिए जनसामान्य बड़ी संख्या में आवेदन जमा करने उत्साह के साथ आगे आ रहे है। सुशासन तिहार लोकतंत्र एवं पंचायतीराज के प्रभावी क्रियान्वयन की एक बानगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्या का समाधान करने के लिए संवाद की एक सशक्त कोशिश है। जनमानस के हितों के लिए विश्वसनीय, प्रतिबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाये गए हैं। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी, भर्रेगांव एवं मोखला में बड़ी संख्या में जनसामान्य आवेदन लेकर ग्राम पंचायत पहुंचकर समाधान पेटी में अपने आवेदन जमा किए। आम जनता विद्युत, पेयजल, पेंशन, आवास, साफ-सफाई, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए ओवदन लेकर पहुंचे थे। महिलाओं में आवेदन देने के लिए बहुत उत्साह था।
ग्राम खुटेरी की श्रीमती गौरी बाई यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया है और आज उन्हें अपनी बातों को रखने के लिए सुनहरा अवसर मिला है। उन्होंने यह उम्मीद जाहिर की सुशासन तिहार में उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की बात सुनने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह पहल प्रशंसनीय है। ग्राम खुटेरी की श्रीमती लता यादव एवं श्रीमती शांति साहू ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया है। वही ग्राम खुटेरी के श्री जगत राम साहू ने पेंशन के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके कारण अच्छे से कार्य करने में असमर्थ है। ग्राम भर्रेगांव के उत्तम कुमार साहू ने बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। श्रीमती चित्ररेखा साहू एवं श्री महेश चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया। वहीं ग्राम मोखला की श्रीमती नेमीन बाई साहू ने बताया कि गटर-नाली की समस्या के निराकरण के दिए आवेदन दिया।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहा है। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

      – विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 243 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र – विधानसभा अध्यक्ष ने नवचयनित स्वास्थ्य कर्मचारियों से संवाद कर दी…

    Read more

    राज्यपाल  रमेन डेका एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राग नांदगांव कार्यक्रम में की शिरकत

      – प्रख्यात पाश्र्व गायक जुबिन नौटियाल के सुमधुर गीतों से संगीतमय हुआ दिग्विजय स्टेडियम – राजनांदगांव की जनता का स्नेह और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी – विधानसभा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस