Ro no D15139/23

राज्यपाल  रमेन डेका एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राग नांदगांव कार्यक्रम में की शिरकत

 

– प्रख्यात पाश्र्व गायक जुबिन नौटियाल के सुमधुर गीतों से संगीतमय हुआ दिग्विजय स्टेडियम

– राजनांदगांव की जनता का स्नेह और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

– मेरी शान, मेरा अभिमान और मेरी पहचान है राजनांदगांव – डॉ. रमन सिंह

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित राग नांदगांव कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने देश के प्रख्यात बॉलीवुड पाश्र्व गायक जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुत सुमधुर गीतों का देर रात्रि तक आनंद लिया। कार्यक्रम में राजनांदगांव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से दिग्विजय स्टेडियम संगीतमय हो उठा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की धरती ऐतिहासिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत से समृद्ध है। यह महान साहित्यकार गजानन माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी एवं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र जैसी विभूतियों की कर्मभूमि रही है। राजनांदगांव की विशिष्ट पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, हॉकी, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता से है। उन्होंने छत्तीसगढ़ और असम के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच आत्मीयता का पुराना संबंध रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनांदगांव से उनका गहरा आत्मीय और भावनात्मक संबंध है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म कवर्धा जिले के ग्राम रामपुर में हुआ, लेकिन राजनांदगांव की धरती ने उन्हें राजनीतिक जीवन में नई पहचान और ऊंचाइयां प्रदान की। यहां की जनता ने उन्हें अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि अपने लगभग 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में राजनांदगांव की जनता से जो अपनापन और स्वीकार्यता मिली है, वह उनके लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव मेरी शान है, मेरा अभिमान है, मेरी पहचान है और राजनांदगांव की वजह से ही रमन का अस्तित्व है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं पूरे प्रदेश में विशिष्ट स्थान रखती हैं। यहां की आकर्षक झांकियां, गणेशोत्सव एवं दुर्गोत्सव की गौरवशाली परंपरा तथा युवाओं की सेवाभावना अनुकरणीय है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की अद्भुत भावना है। विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं को जीवन में निरंतर आगे बढऩे और कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अपने हौसले और फिर से जीतने की उम्मीद को हमेशा जीवित रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आह्वान पर उपस्थित हजारों नागरिकों ने अपने मोबाइल फोन की रोशनी जलाकर एकता, उत्साह और आत्मीयता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। रोशनी से जगमगाते दिग्विजय स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित हो गया। डॉ. रमन सिंह ने नागरिकों के स्नेह और उत्साह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राजनांदगांव सदैव जागृत, प्रकाशित, उल्लासित एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह का प्रदेश की जनता के हृदय में विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के प्रति लोगों का अपार प्रेम और विश्वास उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह ने लगातार 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी और देशभर में प्रदेश को विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाया गया, जिसे देशभर में सराहना मिली। किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि पहुंचाने जैसी पहल ने शासन की योजनाओं को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और जनकल्याणकारी कार्यों ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति प्रदान की। मंत्री श्री यादव ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राजनांदगांव की जनता के लिए यह गौरव और हर्ष का अवसर है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनका जनता के साथ गहरा आत्मीय संबंध है। उन्होंने सभी नागरिकों की ओर से डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जुबिन नौटियाल राग नांदगांव कार्यक्रम में देश के प्रख्यात पाश्र्व गायक श्री जुबिन नौटियाल ने एक मुलाकात…, बहुत आई गई यादें मगर…, मेरे घर राम आए हैं…, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी… जैसे मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री वियज शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक रायपुर नगर (पश्चिम) श्री राजेश मूणत, विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, महंत श्री राजीव लोचन दास जी महाराज, महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री रमेश पटेल, श्री दिनेश गांधी, श्री संतोष अग्रवाल, युवा वेलफेयर फाउंडेशन राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री भावेश बैद, श्री सौरभ कोठारी, श्री सुमीत उपाध्याय, श्री सुरेश एच लाल, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल

    *90 दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम से बढ़ेगा आत्मविश्वास*   *अंग्रेजी संवाद कौशल विकास हेतु बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न*   रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/   उच्च शिक्षा विभाग के…

    Read more

    जशपुर विधायक  रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल

      विधायक  भगत से मुलाकात कर ली स्वास्थ्य की जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस