Ro no D15139/23

जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर । जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सह सदस्य सचिव श्री विनय कुमार अग्रवाल ने मिशन अंतर्गत स्वीकृत सह निर्मित व क्रियान्वित कार्यों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जिले के वर्तमान स्थिति को सभी के समक्ष रखते हुए, सम्बन्धित अधिकारियों को ओडीएफ स्थायित्व व ओडीएफ प्लस ग्राम निर्माण की दिशा में कार्य किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान निर्धारित एजेण्डावार विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सभी सदस्यों को एसबीएम के निर्धारित घटक एवं कार्यों को फील्ड में प्राथमिकतापूर्वक क्रियान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत मिशन के सभी घटकों एवं कार्यों को समय से पूर्व पूर्ण कराकर उपयोग सह रख-रखाव किया जाए। इस दौरान आगामी एक माह के पूर्व अपने-अपने जनपद परिक्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शतप्रतिशत पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मिशन अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों को बेहतर व उपयोगी बनाये रखने हेतु रणनीति बनाते हुए कार्य करने पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया। मिशन के ओडीएफ. स्थायित्व व ओडीएफ प्लस विषय को धरातर स्तर पर प्राथमिकतापूर्वक क्रियान्वयन कराये जाने को लेकर सभी सदस्यों द्वारा सहमति सह निर्णय लिया गया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के सतत् क्रियान्वयन व स्थायित्व हेतु यूजर्स चार्ज व रिसाईक्लर्स से लिंकेज किये जाने हेतु सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया। सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय के उपयोग व रख-रखाव नियमित करने पर भी चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया।कलेक्टर व अध्यक्ष श्री भोसकर के द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा व आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित स्कूल एवं संस्थानों के आस-पास सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण कार्य कार्ययोजना वर्ष 2025-26 के लक्ष्य अनुसार के लिए प्रस्ताव व आवश्यक दस्तावेज जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त, डी.पी.ओ. महिला व बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता आर.ई. एस.-समस्त, कार्यपालन अभियंता पी.एच.ई., पी.आर.ओ. अम्बिकापुर, डी.एम.सी. समग्र शिक्षा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर