Ro no D15139/23

खुशी है कि हमारा भी पक्का मकान बन गया…. गरीब धन साय पीएम आवास पाकर है खुश

कोरबा 29 अप्रैल 2025/ लम्बे समय तक मजदूरी कर कुछ रुपए जोड़कर किसी तरह रोजी रोटी की व्यवस्था कर जीवन यापन करने वाले धन साय ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उनका खुद का पक्का आवास बन पाएगा। अब तक की जिंदगी को गरीबी में जीते आये धन साय को लगता था कि हर बार की तरह इस बार भी उन्हें बारिश में मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें बारिश में टपकते हुए छत के नीचे रहना पड़ेगा। धनसाय की इतनी अधिक आमदनी भी नहीं थी कि वह अपनी झोपड़ी की जगह कोई पक्का मकान बना सके। बीते कई दशकों से मुसीबतों का सामना करते आये धन साय की किस्मत तब बदल गई जब उनका नाम भी प्रधानमंत्री आवास योजना में आया। पीएम आवास में नाम आने के बाद उन्होंने आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें किस्तों में राशि मिलती गई। आखिरकार धन साय का पक्का मकान अब पूरा होने के कगार पर है..जल्दी ही उनका मकान पूर्ण हो जाएगा और वह भी अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रह पाएगा।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत सरभोंका ग्राम पंचायत के निवासी धन से उराँव ने बताया कि वह अपनी पत्नी बहालो बाई और बच्चों के साथ निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि गाँव में किसी तरह मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनकी आमदनी इतनी अधिक नहीं है कि वह पक्का मकान बनवा लें। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद उन्हें पहले तो लगता था कि घर कैसे बनेगा। धीरे-धीरे राशि किस्तों में मिलती गई तो उनका मकान भी बनने लगा। अब मकान का काम अंतिम चरण में है, जल्दी है इसे पूरा कर इसमें रहने लगेगा। धन साय ने बताया कि गरीबी की वजह से वह जिंदगी भर झोपड़ी में रहता आया है। झोपड़ी में बारिश के दिनों में अत्याधिक परेशानी उठानी पड़ती है। बार-बार खपरो को ठीक करना पड़ता है और पानी टपकने से फर्श भी गीला होने लगता है। इस दौरान घर के कपड़े और अन्य सामान भी गीले होते रहते हैं। धनसाय ने कहा कि इस बारिश से पहले वह परिवार के साथ अपने नए पक्के मकान में रहने लगेगा। उन्होंने पीएम आवास जैसी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हम सभी गरीब परिवारों की चिंता की है, इसी वजह से हमारा भी पक्के घर में रहने का सपना पूरा हो रहा है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार) खेती के साथ मत्स्य पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा जय सेवा नवयुवक समूह

    खेती के साथ मत्स्य पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा जय सेवा नवयुवक समूह कोरबा 15 अक्टूबर 2026/कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम सेन्द्रीपाली का जय सेवा नवयुवक स्व…

    Read more

    (कोरबा समाचार ) श्रम विभाग की सहायता से लीला महंत की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

    श्रम विभाग की सहायता से लीला महंत की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल कोरबा, 14 अक्टूबर 2026/आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी