Ro no D15139/23

जिले में न हों अक्षय तृतीया पर कोई भी बाल विवाह

*सूचना तंत्र सक्रिय करें, सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें : कलेक्टर श्री मिश्रा*

*कलेक्टर की अपील : बाल विवाह की समय पर दें सूचना, पहचान गुप्त रखी जाएगी*

धमतरी 29 अप्रैल 2025/कलेक्टर ने अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के संबंध में जिले में विशेष निगरानी रखने के निर्देश आज की बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने गांव-गांव में सूचना तंत्र को सक्रिय कर ऐसी शादियों की सूचना लेने और उन्हें रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर को अधिकारियों को चेताया कि अक्षय तृतीया पर जिले में किसी भी बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर संबंधित सेक्टर के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्य में लापरवाही के लिए कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने ऐसे बाल विवाहों को रोकने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने इस काम में गांव के कोटवार, पटवारी, शिक्षक आदि से भी सहायता लेने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आमजनों से भी अपील की है कि अपने आसपास होने वाले किसी भी बाल विवाह की सूचना तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग या संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा सेक्टर अधिकारी को दें। ऐसी सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। ऐसे अधिकारियों की उपलब्धता नहीं होने पर आमजन बाल विवाह की सूचना नजदीकी थाने में भी दे सकते हैं। कलेक्टर ने यह भी अपील की है कि बाल विवाह की सूचना चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, महिला हेल्पलाईन 181 याह आपातकालीन सेवा 112 पर भी दी जा सकती है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि ऐसी किसी भी सूचना के मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि 21 वर्ष से कम आयु के पुरूष और 18 वर्ष से कम आयु की बालिका के विवाह को दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है और ऐसे सभी विवाहों को बाल विवाह की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे विवाहों के लिए दो वर्ष तक की सजा या एक लाख तक जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि ऐसे विवाहों में कानून का उल्लंघन करने पर वर-वधु के पालकों, संगे-संबंधियों, बारातियों के साथ-साथ विवाह कराने वाले पुरोहितां पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

  • Related Posts

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, कलेक्टर ने तय की समयबद्ध कार्ययोजना

    एग्रीस्टैक-डिजिटल क्रॉप सर्वे को गति देने 59,339 खसरों का बटांकन जल्द पूरा करने के निर्देश   धमतरी, 31 अगस्त 2026/ राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ग्रामीणों को सुगम…

    Read more

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात