हितग्राहियों ने तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शासन-प्रशासन का किया आभार
जगदलपुर । राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने तथा आम जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के पहले चरण में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सुशासन तिहार में स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु 119 आवेदन मिले थे जिसमें विभाग द्वारा 90 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया गया। जिससे हितग्राहियों ने शासन प्रशासन की त्वरित पहल के लिए आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में 08 से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए, वहीं दूसरे चरण में प्राप्त आवेदन पत्रों का विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर निराकरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जगदलपुर शहर के महारानी वार्ड की निवासी अर्चना दत्ता ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था। जिसका आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद विभाग के आयुष्मान कार्ड निर्माण करने वाले शाखा के द्वारा आवेदनकर्ता से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज के आधार पर आयुष्मान कार्ड(50हजार का मुफ्त उपचार)का निर्माण किया। इसी प्रकार मदनमोहन मालवीय वार्ड निवासी श्री विजय केवट ने आयुष्मान कार्ड (पाँच लाख तक का मुफ्त उपचार), तोकापाल विकासखण्ड के माटकोट निवासी कृष्णा, दरभा विकासखंड के करका निवासी राजूराम और बस्तर की निवासी हेमलता पोडियमी ने आवेदन दिया था, उन्होंने भी तत्काल आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए प्रशासन का आभार जताया है।
कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण
व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…
Read more








