Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में अकलाडोंगरी की पानी की समस्या का हुआ समाधान

*अब 224 घरों के नलों में पहुंच रहा पानी*

धमतरी 06 मई 2025/ धमतरी विकासखण्ड के गंगरेल बांध डूबान क्षेत्र में बसा अकलाडोंगरी गांव पिछले कुछ दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहा था। गांव में जल जीवन मिशन के तहत ओव्हर हेड टैंक बनाकर सभी 224 घरों में नल से पानी पहुंचाने का काम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया था। परियोजना की टेस्टिंग कर उसके सफल होने पर पूरे सिस्टम को गांव की जलापूर्ति और स्वच्छता समितियों को संचालन के लिए सौंपा गया था। परन्तु पिछले कुछ दिनों से इस परियोजना का मुख्य मोटर पम्प खराब हो गया था, जिससे ओव्हर हेड टैंक में पानी नहीं भर पा रहा था और गांव के घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत भी स्थानीय समितियों में की थी, परन्तु वे भी इसका कुछ समाधान नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के दौरान गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए इस योजना की मरम्मत करने का आवेदन प्रशासन को दिया था।
विष्णु के सुशासन में पानी की आपूर्ति को फिर से चालू करने के लिए ग्रामीणों के इस आवेदन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। विभाग के दल ने गांव में पहुंचकर परियोजन से जुड़े सभी पहुलुओं और उपकरणों की जांच की। विभागीय जांच दल ने पाया कि इस परियोजना के लिए जलापूर्ति करने वाले स्त्रोत में डाला गया मोटर पम्प खराब है, जिसके कारण पानी ओव्हर हेड टैंक तक नहीं जा पा रहा है। विभागीय तकनीकी सहायकों ने इस ट्यूबवेल से मोटर को बाहर निकालकर उसकी मरम्मत कराई और उसे फिर से स्थापित कर दिया। अब इस जलस्त्रोत से मोटर द्वारा पानी खींचकर अकलाडोंगरी के ओव्हरहेड टैंक में भरा जा रहा है। ओव्हर हेड टैंक के माध्यम से अब पानी गांव के सभी 224 घरों कें नलों में पहुंचने लगा है। अकलाडोंगरी में आयोजित हुए समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के समक्ष इसकी जानकारी भी अधिकारियों ने ग्रामवासियों को दी।
अपने गांव की पानी की मोटर ठीक हो जाने और सबके घरों में पानी पहुंचने की बात सुनकर उपस्थित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करने में सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया। ग्रामवासियों ने आगे गांव की छोटी-छोटी समस्याओं को मिल-बैठकर समाधान करने की भी बात कही, ताकि ऐसी छोटी समस्याओं से ग्रामवासी ज्यादा दिनों तक परेशान न हों।

  • Related Posts

    जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही सरगुजा की तस्वीर, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर बढ़ रहे परिवार

    *विशेष लेख*   *सौर ऊर्जा से बिजली बिल में राहत, छात्रवृत्ति से उच्च शिक्षा को संबल और स्वरोजगार से खुल रहे आर्थिक उन्नति के नए रास्ते*   *पीएम सूर्य घर…

    Read more

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी