Ro no D15139/23

विकासखंड बस्तर के दुबे उमरगांव और बकावंड के ग्राम बड़े जिराखाल में समाधान शिविर का आयोजन

सुशासन तिहार 2025
बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप हुए शामिल

जगदलपुर 09 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन जिला बस्तर के विकासखंडों में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर और बकावंड के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। बस्तर विकासखंड के दुबे उमरगांव में आयोजित समाधान शिविर में 12 पंचायत को सम्मिलित किया गया जिसमें तारागांव, मुंजला, फाफनी, देवड़ा, सोनारपाल, चपका, खोरखोसा, दुबेउमरगांव, गुफनी, बालेंगा, उसरी और टिकनपाल है। इस शिविर में 5219 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 5215 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 4 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

बकावंड विकासखंड के बड़े जिराखाल में आयोजित समाधान शिविर में बड़े जिराखाल, मोहलई, लावागांव, चारगांव,तारेका, गारेंगा, टेंपल कोमार, वनकोमार, मरेठा, छोटे जिराखाल, डीमरापाल, सतोषा,  चिखलपदर, जैबेल, पोलेबेड़ा और फरसरा ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था।  इस शिविर में 2763 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 2059 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 37 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।
बड़े जिराखाल में आयोजित समाधान शिविर में सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने आमजनों की समस्या और मांगों के निराकरण के सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित किया है। सभी जागरूक जनता ने आवेदनों के माध्यम से अपनी मांग रखी है जिसका विभागों द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण किया गया और  समाधान शिविर में जानकारी दी जा रही। इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में फ्लोराइडयुक्त पानी की दिक्कत है, उसका समाधान करने के लिए प्रशासन को आवेदन दी गई है, संभव हो तो कोसरटेडा बांध से पानी की व्यवस्था करें। इस शिविर में पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, जनपद और जिला पंचायत सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी(राज.)श्री ऋषिकेश तिवारी, जनपद सीईओ सहित जिला और विकासखंड अधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर विकासखंड के दुबे उमरगांव में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि सरकार की अच्छी पहल की आमजनों को जन कल्याणकारी योजनों से संबंधित समस्या या मांग के सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सभी को इस शिविर का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर जनपद और जिला पंचायत सदस्य, जनपद सीईओ सहित जिला और विकासखंड अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभागों के अधिकारियों द्वारा सुशासन तिहार में मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम