Ro no D15139/23

समाधान शिविर में ट्राई सायकल, किसान क्रेडिट कार्ड और श्रमिक कार्ड मिलने से हितग्राहियों में खुशी

सुशासन तिहार 2025
आवेदन का त्वरित निराकरण के लिए लाभार्थियों ने की प्रदेश सरकार का जताया आभार

जगदलपुर 09 मई 2025/ सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिए गए योजनाओं का लाभ हेतु आवेदनों का तीसरे चरण के समाधान शिविर में आवेदनों का त्वरित मिल रहे लाभ का लाभार्थियों में हर्ष है। समाधान शिविर में राजस्व, खाद्य, कृषि और श्रम विभाग के हितग्राही को किसान किताब की द्वितीय प्रति, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, केसीसी कार्ड,नवीन राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड  का वितरण किया गया। इस दौरान लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के त्वरित समाधान कार्यवाही के लिए आभार जताया।
सुशासन तिहार के तहत ग्राम डिमरापाल निवासी फुल सिंह ने बताया कि दिव्यांग होने की वजह से चलने में दिक्कत होती थी तो  सुशासन तिहार में उसने ट्राई सायकल   की मांग की थी समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने मुझसे संपर्क किए और आज शिविर में सांसद महोदय के हाथों मुझे ट्राई सायकल मिला। मुझे बहुत खुशी है कि मेरे आवेदन पर  विभाग ने तत्काल कार्यवाही कर सायकल दिया इसके लिए  शासन – प्रशासन के सभी अधिकारियों का आभार।
ग्राम बड़े जिराखाल निवासी सूडनी और डोमनी ने सुशासन तिहार में नवीन राशन कार्ड के लिए आवेदन किए थे खाद्य विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक दस्तावेजों का जांच कर हितग्राहियों  नवीन राशन कार्ड बनाकर प्रदाय करने पर इन दोनों हितग्राहियों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें उचित मूल्य दुकान से रियायती दर पर खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री प्राप्त हो सकेगी।
समाधान शिविर में ग्रामीणों को किसान किताब सहित जाति-निवास प्रमाण पत्र, श्रमिक कार्ड बनाने के किए हितग्राहियों ने त्वरित पहल के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। जिसमें स्थायी सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र के लिए माध्यमिक शाला गुफडी की टिकेश्वरी ने भी आवेदन किया था उसका भी प्रमाण पत्र जारी किया गया। किसानों से पुराने जीर्णशीर्ण किसान किताब की द्वितीय प्रति के लिए खोर खोसा के लाभार्थी नेहरूराम ने बताया कि मैंने किसान किताब की द्वितीय प्रति के लिए तिहार में आवेदन किया था, विभाग ने तत्काल बनाकर मुझे किसान किताब की दूसरी कॉपी प्रदान की है। नेहरू राम के साथ साथ चपका निवासी पीलाराम ने इसके लिए शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि अब उसे बैंक से ऋण लेने तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित होने में सहूलियत होगी। श्रम विभाग द्वारा खासपारा फाफनी निवासी कविता सेठिया, पुजारीपारा देवडा के हीराराम बैध, जैबेल की शांति यादव, कलसी कश्यप, निलदईं पटेल को भी तत्काल श्रमिक कार्ड बनाकर दिया गया। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसान सेमलनार के तुलसी, इच्छापुर के रामसाय, बाग मोहलई के तानसेन तत्काल केसीसी बनाने के लिए शासन प्रशासन का आभार जताया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, बस्तर में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को श्राष्ट्रीय वन शहीद दिवसश् पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन,…

    Read more

    युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

      कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला   जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री