Ro no D15139/23

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति के वितरण हेतु समय-सीमा निर्धारित

अम्बिकापुर 09 मई 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने सरगुजा जिले में संचालित समस्त शासकीय- अशासकीय, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं तथा इन संस्थाओं के प्राचार्य या संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (महाविद्यालयीन स्तर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही  http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/    वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में नवीनीकरण एवं नवीन विद्यार्थियों को छात्रवृति वितरण हेतु समय सीमा का निर्धारण किया गया है। नवीनीकरण आवेदन प्राप्त करने की तिथि 31 मई, 31 अगस्त, 30 नवम्बर 2025 तथा नवीन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 31 अगस्त, 30 सितंबर एवं 30 नवम्बर 2025 तक है। वर्ष 2025-26 में प्राप्त नवीनीकरण एवं नवीन आवेदनों का परीक्षण समयावधि में भुगतान तिथि पूर्व सक्षम प्राधिकारी द्वारा कर छात्रवृति का समस्त भुगतान माह दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए। इसके पश्चात विशेष प्रकरणों में ही (जैसे-परीक्षा परिणाम में विलम्ब, आवेदन अथवा सलंग्न दस्तावेजों में त्रुटि आदि) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भुगतान आगामी दो माह में किया जाए।

  • Related Posts

    जिले के 35 शासकीय स्कूलों में नीट एवं जेईई की ऑनलाइन कोचिंग शुरू, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

      जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए…

    Read more

    जशपुर विधायक  रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल विधायक  भगत से मुलाकात कर ली स्वास्थ्य की जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2026/    छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम