Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव रेणु पिल्ले ने लीलर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण

सफलता की कहानी

हितग्राही हेमलता से चर्चा कर योजना का लिया फीडबैक

धमतरी 14 मई 2025/ प्रदेश की अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले आज जिले के प्रवास पर पहुंची। उन्होंने लीलर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवास का अवलोकन किया। श्रीमती पिल्ले ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही श्रीमती हेमलता नेताम से चर्चा कर योजना का फीडबैक लिया। प्रभारी सचिव ने हितग्राही से आवास स्वीकृत होने का वर्ष, प्राप्त किश्ते, निर्माण सामग्री की खरीदी आदि की जानकारी ली। श्रीमती हेमलता ने बताया कि वह जीवन यापन के लिए रोजी-मजदूरी का काम करती है और उनके पति सुरक्षा गार्ड का काम करते है। वह अपने परिवार के साथ् पुराने कच्चे मकान में रहती हैं। उन्हें आए दिन कीड़े-मकौड़े का डर और बरसात में छत टपकने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
हेमलता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे सूची में उनका नाम आया और आवास निर्माण के लिए पहली किश्त भी मिल गई है। घर बनाने के लिए उसने स्वयं ईंट बनायी है और आवास निर्माण में काम भी कर रही है, ताकि वह इससे बचे पैसों से वह एक अतिरिक्त कमरा बनवा सके। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषि विद्यार्थियों ने सहभागितापूर्ण ग्रामीण मूल्यांकन (PRA) के माध्यम से जानी गाँव की वास्तविक स्थिति

      ग्रामीण संसाधनों, कृषि गतिविधियों और समस्याओं का किया प्रत्यक्ष अध्ययन, ग्रामीण विकास की आवश्यकताओं को समझने पर दिया जोर धमतरी 13 अक्टूबर 2026/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों…

    Read more

    मिशन शक्ति के तहत सेवा प्रदाताओं का कौशल परीक्षा अब 22 अक्टूबर को

      धमतरी, 13 अक्टूबर 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के सुचारू संचालन के लिए 4 पदों पर अभ्यर्थियों की…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव