Ro no D15139/23

सुशासन समाधान शिविर : प्रमिला साहू का बना आयुष्मान कार्ड

प्रमिला ने कहा अब चिंता नहीं मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की उठा ली है जिम्मेदारी

धमतरी 14 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने तथा आम जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र से लेकर गांवों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। धमतरी विकासखंड के लीलर कलस्टर अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में आयी प्रमिला साहू को अब अपने स्वास्थ्य की चिंता नहीं रही है। गांव में ही लगे समाधान शिविर में पहुंचकर उन्होंने आयुष्मान कार्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिसका विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान कर दिया गया। श्रीमती प्रमिला ने बताया कि उनके पति खेती-किसानी का काम करते है, उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घर में वे पति के साथ जीवन यापन कर रही है, बुजुर्ग अवस्था होने के कारण उनकी देखरेख के लिए उनके पास कोई भी नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें चिंता लगी रहती थी। लेकिन शिविर में उनका आयुष्मान कार्ड बन जाने से अब उनकी चिंता दूर हो गयी है।
आयुष्मान कार्ड बनने पर श्रीमती प्रमिला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश के हर वर्ग को शासन की योजनाओं से लाभ दे रहे है। पहले गरीबों वर्ग के लोग बड़े व महंगे अस्पतालों में ईलाज अपना ईलाज नहीं करवा पाते थे, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड की सहायता से वे भी अपना ईलाज बड़े अस्पतालों के निःशुल्क करा सकते है, क्योंकि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उनके स्वास्थ्य के देखभाल की जिम्मेदारी जो उठा ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री का ह्दय से धन्यवाद किया है। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करते हुए आयुष्मान कार्ड योजना प्रारंभ की गयी है, जिसमें बीपीएल जीवन यापन करने वाले परिवारो को 5 लाख रूपये का ईलाज और एपीएल परिवारों को 50 हजार रूपये का ईलाज निःशुल्क किया जायेगा।

  • Related Posts

    लोक सेवा अभियान:कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    विगत तीन वर्षों में रोजगारपरक प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को मिली गति   इलेक्ट्रिकल, हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एवं प्लंबिंग ट्रेड के प्रशिक्षित युवाओं का विभिन्न कंपनियों…

    Read more

    आज अंतिम दिन: ‘निदान-03’ शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहीं निःशुल्क सुविधाएं

    कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और चश्मे सहित सहायक उपकरणों से हो रहे लाभान्वित, वरिष्ठ नागरिकों की आंखों एवं कानों की भी हो रही जांच   धमतरी, 11 अक्टूबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?