Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत छुरिया के ग्राम हैदलकोड़ो में समाधान शिविर संपन्न

राजनांदगांव 14 मई 2025। सुशासन तिहार के तहत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत हैदलकोड़ो में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत बागद्वार, बैरागीभेड़ी, बेलरगोंदी, बिटाल, गहिराभेड़ी, हैदलकोड़ो, पाण्डेटोला, गैंदाटोला, गर्रापार, जोशीलमती, केशाल, कोलिहालमती के ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण किया गया। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया तथा हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 2894 मांगों एवं 32 शिकायतों से संबंधित कुल 2941 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक समस्या का समाधान शिविर स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष किया गया एवं सभी निराकरणों की सार्वजनिक वाचन के माध्यम से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र, नवीन राशन कार्ड, नवीन जाबकार्ड, लोकसेवा यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को एफटीके किट, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, श्रमकार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया।
समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीरम मंडावी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, श्रीमती उत्तरा निषाद, श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, श्री बालमुकुंद कुंजाम, श्रीमती भेषबाई साहू, श्री चंद्रप्रकाश मोटघरे, श्रीमती चंद्रिका लेखचंद वर्मा एवं श्रीमती हेमीन बाई साहू, तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू, श्रीमती आकांक्षा साहू, तहसीलदार कुमर्दा सहित जनपद पंचायत छुरिया के सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ई-श्रम साथी एप से प्रियंका कोहिले के लिए काम पाना हुआ आसान

    *सेवा की कहानी   राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने ई-श्रम साथी योजना संचालित की जा…

    Read more

    मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना से संगीता बाई यादव को बच्चों की पढ़ाई के लिए मिला आर्थिक संबल

    *सेवा की कहानी*   राजनांदगांव 11 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी